बिलासपुर की बेटी स्वाति साहू का स्वर्णिम उपलब्धि पर सम्मान
बिलासपुर ।की बेटी स्वाति साहू ने सितंबर में थाईलैंड के पटाया में आयोजित वर्ल्ड कप में गोल्ड कप जीतकर बिलासपुर का नाम गौरवान्वित किया। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर शोभा टाह फाउंडेशन के संस्थापक अनिल टाह द्वारा स्वाति साहू का सम्मान किया गया। इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 49, बी.आर. यादव नगर के पार्षद सुनील सोनकर, प्रतीक गुप्ता, डॉ. संजय साहू, अमन साहू, प्रकाश साहू सहित अनेक सम्माननीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी उपस्थित लोगों ने स्वाति साहू को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्वाति साहू की यह सफलता शहर की युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक है।
About The Author
