गौरेला से 40 श्रद्धालुओं का 13 दिवसीय मां नर्मदा परिक्रमा यात्रा,मुकेश दुबे नगर पालिका अध्यक्ष एवं रोशनी तापस शर्मा उपाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
गौरेला।गौरेलानगर की धार्मिक संस्था श्री राधे मोहन रामायण समिति, गौरेला के तत्वावधान में मां नर्मदा दर्शन परिक्रमा यात्रा का भव्य शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे एवं उपाध्यक्ष रोशनी तापस शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना हुआ। 13 दिनों की इस पावन धार्मिक यात्रा के लिए 40 श्रद्धालुओं का जत्था उत्साह और भक्ति भाव के साथ रवाना हुआ। यात्रा के रवाना होते ही पूरा परिसर ‘नर्मदे हर’ और ‘जय श्री राम’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
यह 13 दिवसीय यात्रा मां नर्मदा के विभिन्न पवित्र तटों, प्रमुख मंदिरों और धार्मिक स्थलों का आचमन व दर्शन करते हुए पूर्ण होगी। श्रद्धालुओं की सुविधा और मार्गदर्शन के लिए पूरी यात्रा का कुशल नियोजन किया गया है।
इस संपूर्ण यात्रा के मुख्य संयोजक सीताराम महाराज हैं, जिनकी देखरेख में सभी यात्री नर्मदा परिक्रमा का पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। यात्रा में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और समाजसेवी भी शामिल हैं। इनमें प्रमुख रूप से मंजू नामदेव, मथुरा सोनी एल्डर मेन नगर पालिका परिषद गौरेला, राजेंद्र सोनी संवाददाता, मोहन गुप्ता सहित कुल 40 श्रद्धालु भक्तिमय यात्रा का हिस्सा बने हैं।
रवानगी के समय श्रद्धालुओं में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया। सियाराम गौ सेवा संस्थान के पदाधिकारी परिजनों और स्थानीय नागरिकों ने पुष्पहार पहनाकर तथा तिलक लगाकर सभी यात्रियों को भावभीनी विदाई दी और उनकी सुखद व मंगलमय यात्रा की कामना की। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का कहना है कि मां नर्मदा की परिक्रमा न केवल आध्यात्मिक शांति प्रदान करती है, बल्कि जीवन में नए सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करती है।
समिति के सदस्यों ने बताया कि 13 दिनों के दौरान यात्री नर्मदा जी के मुख्य उद्गम स्थल अमरकंटक से लेकर विभिन्न पावन तटों का दर्शन करेंगे और प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना व आरती का आयोजन होगा। 13 दिनों की परिक्रमा पूर्ण करने के पश्चात यह जत्था वापस गौरेला लौटेगा।
मां नर्मदा के प्रधान पुजारी पंं. उमेश दुबेदी ने मां नर्मदा की पूजन व यात्रा का संकल्प भी कराया। एवं सभी का मार्ग दर्शन किया।
भोपाल से आए नर्मदा परिक्रमा यात्री सुजीत कुमार बघेल आडिटर ने भी अपने वक्तव्य दिए।
:- पण्डित उमेश दुबेदी(बंटी महराज) प्रधान पुजारी मां नर्मदा मंदिर अमरकंटक
:-: सुजीत कुमार बघेल आडिटर निवासी भोपाल (म. प्र.) नर्मदा परिक्रमा यात्री
संवाददाता:- राजेंद्र प्रसाद सोनी
मो नं:-9981909416
About The Author


