पीएनएस महाविद्यालय में रासेयो इकाई द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण

cd9a9700-e895-49a9-85c1-eef83acaffa6

बिलासपुर।भारत सरकार युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय राष्ट्रीय सेवा योजना निदेशालय नई दिल्ली के दिशा निर्देश में नशा मुक्त युवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मेरा स्वास्थ्य मेरा गौरव सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन आज पीएनएस महाविद्यालय में किया गया। जिसके मुख्य अतिथि डॉ मनोज सिन्हा कार्यक्रम समन्वयक अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, डॉ दामोदर वर्मा, शल्य चिकित्सक सुखम॒ आरोग्यालय रहे । विशिष्ट अतिथि डॉ सुधांशु पाठक दंत चिकित्सक, पाठक डेंटल, डीटी तनु प्रवीन, अपोलो सूगर क्लिनिक बिलासपुर डीटी यशस्वी साहू की उपस्थिति में स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता ,स्वामी विवेकानंद के चित्रों में माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन मोना केवट रासेयो कार्यक्रम अधिकारी ने किया ।जिसमें मिशन स्कूल के 15 से18 वर्ष के100 युवाओं ने भाग लिया। एवं महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक एवं स्टाफ स्वयंसेवकों विद्यार्थीयों सहित 200 लोगों ने बीपी,ऑक्सीजन, दांत जांच तथा आहार विशेषज्ञों से डाइट चार्ट प्राप्त किया। आहार विशेषज्ञ ने दिनचर्या, नशा के प्रकार – मादक द्रव्यों के अलावा आज युवाओं में मोबाइल एडिक्शन से युवाओं के मस्तिष्क एवं शारीरिक विकास पर दिखने वाले दुष्प्रभाव की चर्चा की एवं नियमित आहार और व्यवहार से हम अपने शरीर को बीमारियों से किस तरह दूर रख सकते हैं दंत चिकित्सक ने मुंह के कैंसर के बारे में बताया नशा मुक्त रहने एवं नशा मुक्त भारत बनाने के लिए शपथ ग्रहण करवाया। प्रो सहायक प्राध्यापक मांडवी नामदेव , प्रो सत्यम बंजारे, शेख शरीफ, लेखपाल राजू सोनकुसरे, विनोद देवांगन एवं स्वयंसेविकाए दीपिका, रितु, संगीता, आशा बैगा आदि की उपस्थिति में संपन्न हुआ जिसके लिए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एस के शर्मा ने शुभकामनाएं प्रेषित की।

About The Author

You may have missed