हरिहर ऑक्सीजोन परिक्षेत्र में संरक्षकों की उपस्थिति में वार्षिक अधिवेशन व तीज मिलन समारोह
बिलासपुर। हरिहर ऑक्सीजोन परिसर में हरिहर ऑक्सीजोन के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं संरक्षकों की गरिमामय उपस्थिति में तीज मिलन समारोह एवं वार्षिक अधिवेशन का आयोजन उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में हरिहर के संरक्षको में अनील टाह , डॉ विनोद तिवारी, चरनजीत गंभीर, डॉ संजय दुबे सुनील खंडेलवाल गोविंद राम मिरी, श्रीमती रेखा मदन मोहन गुल्ला, राजेश पांडेय श्रीमती रेणुका पिंगले ,रूपेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में सदस्य गण उपस्थित थे। पर्यावरण संरक्षण, हरियाली संवर्धन तथा सामाजिक सहभागिता को आगे बढ़ाने के साथ संगठन की आगामी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। निर्माणाधीन नक्षत्र वाटिका प्रोजेक्ट को सभी संरक्षक सदस्यों ने अवलोकन व निरीक्षण कर मार्गदर्शन एवं अपनी सलाह दिये।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं संरक्षकों के स्वागत के साथ हुआ। उपस्थित महिला विंग सदस्यों को तीज महापर्व की शुभकामनाओं के साथ उपहार का आदान-प्रदान करते हुए आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता एवं महिला सम्मान का संदेश दिया। समारोह में पारंपरिक तीज पर्व की संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प का सुंदर समन्वय देखने को मिला। परिक्षेत्र में हरिहर के आजीवन सदस्य रूपेश मिश्रा का जन्मदिन जन्मोत्सव हर्षोल्लाह से मनाई गई।
वार्षिक बैठक में हरिहर ऑक्सीजोन के पर्यावरण संरक्षण एवं पौधरोपण कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी वर्ष के लिए विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श किया गया। ऑक्सीजोन की हरियाली को और अधिक विकसित करने, पौधों की देखरेख, स्वच्छता, जल संरक्षण तथा जनभागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।संरक्षकों ने कहा कि हरिहर ऑक्सीजोन केवल पौधरोपण का क्षेत्र नहीं, बल्कि शहर के लिए पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली और सामाजिक जागरूकता व देव स्थल का महत्वपूर्ण केंद्र है।
कार्यक्रम का संचालन भुवन वर्मा डॉक्टर शंकर यादव शिव सारथी ने किया। आभार प्रदर्शन संजय वर्मा द्वारा उपस्थित सदस्यों एवं संरक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
About The Author
