आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी के अवतरण दिवस 21 सितंबर पर विशेष आलेख

3a2e8c93-ddc4-40b6-9c90-f0d525bbc7d2

बिलासपुर।आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी, आध्यात्मिकता से ओतप्रोत व्यक्तित्व है जिनके पास उच्च शिक्षा और अनुसंधान में का सुदीर्घ अनुभव है। वे अपने मौलिक चिंतन ,दार्शनिकता, एकेडमिक श्रेष्ठता, कवित्व, वक्तृता की उत्कृष्टता , प्रशासनिक दक्षता और अपने सहज उदात्त व्यवहार के लिए प्रसिद्ध हैं।

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर में एक लंबे समय तक अर्थशास्त्र विभाग में उन्होंने व्याख्याता ,सहायक आचार्य और आचार्य के रूप में सेवाएं दी ।अध्ययन अध्यापन और अनुसंधान में उन्होंने बड़े नवाचार किए। उन्होंने आध्यात्मिक अर्थशास्त्र जैसी नई विधा का प्रतिपादन भी किया । इंडियन इकोनामिक एसोसिएशन के प्रेसिडेंट तक पहुंचकर उन्होंने पद की गरिमा को सुशोभित किया ।अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी उन्होंने भारतीय आर्थिक चिंतन को स्थापित करने का प्रयास किया।

अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा ,महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय , चित्रकूट, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय,बिलासपुर, में कुलपति के रूप में लगभग 15 वर्षों तक कुलपति के रूप में उन्होंने महत्वपूर्ण सेवायें दी हैं।उन्होंने कुलपति के रूप में बड़े नवाचार किए हैं। विद्यार्थियों ,अधिकारी और शिक्षकों के कल्याणकारी योजनाओं के लिए वे प्रसिद्ध है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय, बिलासपुर के कुल गीत की रचना में उनका विशेष योगदान है।

आचार्य वाजपेयी का इंडियन यूनिवर्सिटीज के सेक्रेटरी जनरल तथा एसोसिएशन ऑफ कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटीज ,लंदन ,की वर्ल्ड काउंसिल के सदस्य सहित भारतवर्ष और अंतरराष्ट्रीय स्तर की विभिन्न संस्थाओं में उन्होंने अपना योगदान दिया है।
आचार्य वाजपेयी का राष्ट्रीय समाज विज्ञान परिषद के अध्यक्ष के रूप में योगदान उल्लेखनीय है।
वे अभी 10 सितंबर 2026 को ही रानी दुर्गावती शोध संस्थान, जबलपुर के अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
आचार्य वाजपेयी को विभिन्न पुरस्कारों से पुरस्कृत किया गया है जिसमें हिमाचल प्रदेश गौरव सम्मान प्रमुख है। वही पर्यावरण के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए हरिहर छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया।

आचार्य वाजपेयी अरुण सतसई जैसी कालजयी रचना की है ।इसके अतिरिक्त” मैं तुम्हारे साथ भी हूं मैं तुम्हारे पास भी हूं ” और वीरांगना रानी दुर्गावती पर केंद्रित ” रानी दुर्गावती शौर्य काव्यांजलि” प्रकाशित हो चुकी हैं। अर्थशास्त्र में भी उन्होंने लगभग 11 पुस्तकों का लेखन किया है।

आचार्य वाजपेयी फिजी ,घाना, दक्षिण अफ्रीका, यूनाइटेड किंगडम, पुर्तगाल, थाईलैंड , आदि देश की अकादमिक यात्राएं की हैं।
अचार वाजपेयी जी के मित्र और उनके शिष्य उन्हें आदर्श के रूप में मानकर उनके अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में एक अंतर्राष्ट्रीय उद्बोधन श्रृंखला का आयोजन करते हैं।
यह श्रृंखला 2009 से निरंतर चल रही है ।
2009 में जबलपुर, 2010 में भोपाल ,2011 में नई दिल्ली ,2012 में शिमला ,2013 में कोल्हापुर, 2014 में जयपुर, 2015 में लखनऊ, 2016 में ऋषिकेश, 2017 में आनंद, 2018 में बनारस, 2019 में पटना, 2020 और 2021 में आभासी पटल पर ,2022 में बिलासपुर 2023 में कुरुक्षेत्र , 2024 में सतना 2025 में आभासी पटल पर आयोजित हुए है। इस kram में अठारहवा व्याख्यान श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में विश्वंभर अध्यात्म, विज्ञान संस्थान, जबलपुर के सहयोग से सम्पन्न होने जा रहा है ।
इस श्रृंखला के आयोजन में आचार्य वाजपेयी जी के मित्रों, विद्यार्थियों और शुभचिंतकों का विशेष योगदान रहता है। उनके विद्यार्थी ही उन्हें विषय देते हैं बोलने का।
इस वर्ष का विषय है “आध्यात्मिकता और संघ”।

हम सभी आचार्य वाजपेयी के सुदीर्घ, स्वस्थ और सार्थक जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं और आप सबको नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026 को आचार्य श्री के श्री मुख से उनका उद्बोधन सुनने के लिए आमंत्रित करते हैं ।
कार्यक्रम विवरण
21 सितंबर 2026
श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली
समय 2.30 बजे

डॉ प्रवीण वरिष्ठ वैज्ञानिक ( भोपाल) ,एडवोकेट अश्वनी दुबे ,सर्वोच्च न्यायालय,,(नई दिल्ली,)एडवोकेट एम डी एन वाजपेयी (जबलपुर ) प्रोफेसर विजय सिंह परिहार ( चित्रकूट) डॉक्टर कुलदीप सिंह( अलवर ) ,डॉ आकाश कुमार सोनी (दिल्ली) डॉक्टर बारेलाल जैन (रीवा ), डॉ रिप्पन (हिमाचल प्रदेश), डॉ प्रवीण कुमार शर्मा (हरियाणा ),दीपंक गंधे (बिलासपुर )।।

संयोजक
कुलसचिव, श्री लाल बहादुर शास्त्री संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली।
location : https://maps.apple/p/4t_SASTg5Jd4IB

onlinelink:https://meet.google.com/eka-drob-wvn

yutube link:
https://www.youtube.com/live/P6_NsiK9EJM?si=3TX8uD5ktwL7gBoB

About The Author

You may have missed