निर्माणाधीन उद्यानकी महाविद्यालय का निरीक्षण करने पहुंची सांसद ज्योत्सना महंत
8 करोड़ 92 लाख की लागत से बन रहा विद्यालय
-जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के मरवाही विकासखंड के अंतर्गत बदरोड़ी पंचायत पर, लगभग 55 एकड़ जमीन में बिसाहू दास महंत उद्यानिकीय महाविद्यालय का निर्माण हो रहा है। जिसकी लागत 8 करोड़ 92 लाख के लगभग बताई जा रही है वहीं बाउंड्री में 12 लाख की राशि लग चुकी है परिसर में भी आमी हल्दी कटहल सहित बहुत सारे पौधो का रोपण किया जा चुका है। वहीं सांसद ज्योत्सना महंत ने भी 2 वर्ष में ही फल दे देने वाले विशिष्ट किस्म का कटहल के पौधे का रोपण परिसर में किया ।
मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि बिसाहूदास महंत उद्यानिकी महाविद्यालय जिले के लिए वरदान साबित होगा। महाविद्यालय शुरू होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को उद्यानिकी के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक पद्धति और नए कौशल सीखने का अवसर मिलेगा। इससे विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण के साथ-साथ क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी विकसित हो सकते हैं।
सांसद ने जिले की सड़कों पर लगातार हो रही मवेशियों की मौत के मुद्दे पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सड़कों पर मवेशियों के खुले में विचरण को रोकने के लिए उचित व्यवस्था जरूरी है। मवेशियों को सुरक्षित रखने के लिए गौठानों में उनकी समुचित व्यवस्था किए जाने की आवश्यकता है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में उनकी जान न जाए।
वहीं मरवाही वनमंडल क्षेत्र में भालू के बाद हाथियों के विचरण को लेकर भी सांसद ने अपनी बात रखी। उन्होंने वन क्षेत्रों में हो रही अंधाधुंध कटाई को रोकने और जंगलों के संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। उनका कहना था कि जंगल सुरक्षित रहेंगे तो वन्यजीवों का प्राकृतिक आवास भी सुरक्षित रहेगा और मानव-वन्यजीव संघर्ष की स्थिति को कम करने में मदद मिल सकती है।
जिला:- गौरेला पेंड्रा मरवाही- मरवाही
संवाददाता:- राजेंद्र प्रसाद सोनी
मो. नं.:- 9981909416
About The Author

