क्रियायोग ध्यान एवं दीक्षा शिविर: 19 सितंबर से
बिलासपुर। क्रिया योग परिवार का यह वार्षिक शिविर इस बार 19 सितंबर से प्रारंभ होकर 21 सितंबर 2026 को संपन्न होगा | इस वर्ष यह शिविर तिलक नगर समुदायिक भवन में संपन्न होगा। यह सामुदायिक भवन कोन्हेर गार्डन तिलक नगर एवं छत्तीसगढ़ भवन के पास स्थित है ।इस शिविर का उद्देश्य नए लोगों को इस ध्यान पद्धति से जोड़ना तथा पुराने क्रियावानों को पुनः सजगता एवं सक्रियता प्रदान करना है। क्रिया योग ध्यान एवं प्राचीन तकनीक है जिसका संक्षिप्त उल्लेख गीता के चौथे अध्याय एवं श्लोक 29 में मिलता है। महर्षि पतंजलि के योग सूत्र 2.1 में भी क्रिया योग का उल्लेख है। सिर्फ योगियो के बीच प्रचलित यह ध्यान पद्धति को महावतार बाबा ने सन्1861 में श्री श्यामा चरण लाहिड़ी महाशय द्वारा गृहस्थों को भी सुलभ करवा दिया। तब से यह विधि गुरु परंपरा के द्वारा गृहस्थों को भी प्राप्त होने लगी है। इस पद्धति को सिर्फ गुरु शिष्य पद्धति द्वारा ही सीखाया जाता है।
इस ध्यान पद्धति का कहीं भी लिखित विधि उपलब्ध नहीं है, सोशल मीडिया में भी इसकी तकनीक उपलब्ध नहीं है। लाहिड़ी महाशय के बाद इस गुरु परंपरा के गुरुओं के नाम इस प्रकार हैं स्वामी श्री युक्तेश्वर गिरी, श्रीमत॒ भूपेंद्र नाथ सान्याल, परमहंस योगानंद जी, स्वामी सत्यानंद जी, महाराज परमहंस हरिहरानंद गिरी जी एवं वर्तमान में इस परंपरा की ध्वजा को परमहंस प्रज्ञानानंद गिरी जी महाराज ने संभाल रखा है ।श्री जगन्नाथ धाम पुरी से 16 किलोमीटर दूर बालिघाई ग्राम में अभी इसका मुख्य आश्रम है।बिलासपुर में दीक्षा समारोह रविवार 20 सितंबर 2026 को प्रातः 8:00 बजे से आरंभ होगा।इस वार्षिक शिविर को संचालित करने हेतु स्वामी कृष्णा प्रेमानंद गिरि एवं स्वामी ध्याननिष्ठा नंद गिरी जी महाराज पधार रहे हैं। इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए अथवा किसी प्रकार की अन्य जानकारी के लिए 9300960183 ,860268 7391 से संपर्क करने की कृपा करें।
About The Author

