हरिहर ऑक्सीजन में शिक्षक दिवस पर देश की प्रख्यात वरिष्ठ जादूगर आरपी अग्रवाल सहित शिक्षाविदों का हुआ सम्मान

e37eda81-5535-46c4-81b2-b3ac88401b71

बिलासपुर।हरिहर ऑक्सीजोन परिक्षेत्र में शिक्षक दिवस के अवसर पर देश के वरिष्ठ जादूगर आर.पी. अग्रवाल ने जादू का अद्भुत प्रदर्शन किया गया । वही शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगो में डॉ शंकर यादव, रेखा गुल्ला,किशोर दुबे,शिव संध्या सारथी का सम्मान किया गया। विभिन्न। सामाजिक संगठनों द्वारा जादूगर आर पी अग्रवाल का सम्मान किया गया।हरिहर ऑक्सीजोन वृक्षारोपण अभियान समिति बिलासपुर के तत्वावधान में आज अरपा साइड सेंदरी रोड स्थित हरिहर ऑक्सीजोन परिसर में देश के वरिष्ठ एवं ख्यातिप्राप्त जादूगर आर.पी. अग्रवाल के हरिहर छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विशेष जादू प्रदर्शन आयोजन किया गया।कार्यक्रम में आर.पी. अग्रवाल ने अपने आकर्षक एवं मनोरंजक जादू प्रदर्शन से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विभिन्न जादुई प्रस्तुतियों ने बच्चों, युवाओं एवं उपस्थित नागरिकों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों द्वारा आर.पी. अग्रवाल का शाल, श्रीफल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। मुख्य अभ्यागत गोविंद राम मिरी,मदन मोहन गुल्ला, डॉ मंत राम यादव ,शीतल पाटनवर रहे।मिरी सहित वक्ताओं ने कहा कि 89 वर्ष की आयु में भी श्री अग्रवाल की सक्रियता, कला के प्रति समर्पण और समाज से जुड़ाव प्रेरणादायी है। वे 78 वर्ष के लंबे समय से जादू कला के माध्यम से लोगों का मनोरंजन एवं जागरूकता का कार्य कर रहे हैं। इसके पूर्व जादूगर अग्रवाल के साथ अमेरिका से आए उनके सुपुत्र एवं पुत्रवधु द्वारा तीन देव व फलदार पौधे का रोपण किया ।
कार्यक्रम के आयोजकों भुवन संतोषी वर्मा एवं डॉ शंकर अनपूर्णना यादव ने कहा कि बिलासपुर की धरती पर जादू कला के इस वरिष्ठ साधक का सम्मान करना शहर के लिए गौरव की बात है। जादू केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि हमारी कला एवं सांस्कृतिक विरासत का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है।
कार्यक्रम में भुवन वर्मा, डॉ. शंकर यादव, संध्या शिव सारथी, शेफाली निर्मल घोष, किशोर दुबे, संजय वर्मा, ममता गुप्ता, किरण तारा साहू, प्रीति हितेश चौहान, सीमा पंकज कुंभज, निर्मल अग्रवाल, जी एल कश्यप, श्री राम यादव, आशुतोष अग्रवाल, प्रमोद साहू, आरती अजय रजक, सन्नी साहू, सतीश यादव, शेखर शर्मा सतीश वर्मा, ओ पी गुप्ता, ललित गोयल, मोहित श्रीवास, पवन सोनी, राजेश गुप्ता, काजल योगेश गुप्ता, अजय, दुजराम, संतोष चंद्रा, सहित हरिहर ऑक्सीजोन वृक्षारोपण अभियान समिति के सदस्य, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक व बच्चे उपस्थित रहे।

About The Author