सितंबर के अंतिम सप्ताह में होगा अरपापार के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतिभाओं का सम्मान
बिलासपुर। अरपांचल खेल एवं सांस्कृतिक मंच, बिलासपुर द्वारा अरपापार क्षेत्र की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने के उद्देश्य से “अरपापार खेल प्रतिभा सम्मान समारोह” का आयोजन सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. शंकर यादव ने बताया कि “जो खिलाड़ी अपने हुनर, मेहनत और समर्पण से अरपापार का नाम रोशन कर रहे हैं, उन सभी खेल प्रतिभाओं को सम्मानित करना हमारा संकल्प है।”
उन्होंने बताया कि अरपापार क्षेत्र के विभिन्न खेलों से जुड़े ऐसे खिलाड़ी, जिन्होंने राज्य, राष्ट्रीय अथवा अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की हैं, उन्हें समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए सत्र 2024-25 एवं 2025-26 की उपलब्धियों वाले खिलाड़ियों से जानकारी आमंत्रित की गई है।
खिलाड़ियों को उपलब्ध करानी होगी जानकारी—
खिलाड़ी का पूरा नाम एवं पता
मोबाइल नंबर एवं आवश्यक पहचान विवरण
संबंधित खेल एवं खेल विधा
उच्चतम स्तर की प्रतियोगिता/चैंपियनशिप का विवरण
प्रतियोगिता का वर्ष एवं स्थान
प्राप्त पदक, पुरस्कार एवं उपलब्धि का विवरण
राज्य/राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भागीदारी एवं उपलब्धि का प्रमाण
पासपोर्ट साइज फोटो
खिलाड़ियों से अपील की गई है कि अपनी उच्चतम स्तर की प्रतियोगिता के प्रमाणपत्र की फोटो कॉपी अनिवार्य रूप से संलग्न करें, ताकि उपलब्धियों का सत्यापन कर सम्मान के लिए प्रतिभाओं का चयन किया जा सके।
जानकारी उपलब्ध कराने की अंतिम तिथि: 10 सितंबर 2026
संपर्क
डॉ. शंकर यादव
संचालक, शारीरिक शिक्षा
📱 9827994647
अरपांचल खेल एवं सांस्कृतिक मंच, बिलासपुर (छ.ग.)
About The Author
