“समीक्षकों की दृष्टि में सुधा वर्मा का रचना संसार” पारिवारिक माहौल में विमोचित

d32a3da0-b4cb-4aa4-a40c-941a983b44dd

रायपुर।सुधा वर्मा की इकतीसवीं पुस्तक “समीक्षकों की दृष्टि में सुधा वर्मा का रचना संसार” का विमोचन रक्षाबंधन के पावन पर्व पर किया गया। डा. सत्यभामा आड़िल की अध्यक्षता में रवि वर्मा के निवास स्थान जोरा में विमोचन किया गया। मुख्य अथिति ए ए एफ टी यूनिवर्सिटी की उप कुलपति डा. शिखा वर्मा कश्यप थीं, विशिष्ट अतिथी रविशंकर वर्मा, रिटायर्ड जी एम, मॉयल लिमिटेड नागपुर थे। कार्यक्रम में इंजिनियर नवीन वर्मा, विवेक आड़िल, डा. अपूर्व वर्मा, एच ओ डी कम्प्यूटर साइंस, ए आई,शंकराचार्य इंजिनियरिंग कालेज सेजबहार, रायपुर, डा. आदित्य चंद्रवंशी, श्रीमती लखेश्वरी चंद्रवंशी,दक्क्षिका वर्मा, आद्या वर्मा, रश्मिता वर्मा उपस्थित थे। इस पुस्तक में सुधा वर्मा की तीस पुस्तकों की समीक्षा है जिसे छत्तीसगढ़ और भोपाल इंदौर के समीक्षकों ने लिखा है। इसमें हिन्दी और छत्तीसगढ़ी दोनों भाषाओं में लिखी गई समीक्षायें हैं।

About The Author

You may have missed