केंद्र व राज्य सरकार बढ़ती महंगाई को रोकने में असफल – रविंद्र सिंह

c32f4051-c562-4c8d-9202-27f4d89e7028

बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह जी ने कहा कि वर्तमान में महंगाई के चलते रसोई का बजट पूरी तरह से बिगड गया है। केंद्र और राज्य सरकार बढ़ती महंगाई को रोकने में पूर्णतः असफल साबित हुआ है। शक्कर प्याज दाल पेट्रोल डीजल गैस व तेल के साथ साथ अन्य खनिज सामग्री के लगातार दाम में वृद्धि का असर आज रसोई के साथ-साथ होटल में भी में देखने को मिल रहा है। लगातार वृद्धि से गरीब व मध्यवर्ग जनता काफी परेशान है। अभी के वर्तमान स्थिति देखा जाये तोआमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया के दौर से आमजन मानस गुजर रहे। महंगाई के मार से जहां आमजन मानस का बजट बिगड़ गया हैं ।वहीं इसका सीधा असर होटलों में भी देखने को मिल रहा है। त्योहार के समय में लगातार सामग्री के दाम में वृद्धि किए जाने से आमजन मानस में आज आक्रोश व्याप्त है।

About The Author

You may have missed