स्वर्णा महिला विंग, हमेशा एक कदम आगे के द्वारा राज्य स्तरीय ‘सावन क्वीन कॉन्टेस्ट’ (सीजन 4 – 2026) का भव्य आयोजन, विजेताओं को मिले खिताब
बिलासपुर। ‘स्वर्णा महिला विंग हमेशा एक कदम आगे’ संस्था की आयोजक निशा यज्ञेश सोनी के द्वारा 16 अगस्त को बिलासपुर स्थित एक निजी होटल में राज्य स्तरीय ‘सावन क्वीन कॉन्टेस्ट’ (सीजन 4 – 2026) का गरिमामय एवं भव्य आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक व सौंदर्य प्रतियोगिता में महिलाओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नेहा अमित सोनी ने अत्यधिक सक्रियता दिखाई और आयोजन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आयोजन निशा यज्ञेश् सोनी की खासियत यह रही कि न्यूनतम रजिस्ट्रेशन शुल्क में प्रतिभागियों को कई बेहतरीन अनुभव और गतिविधियां प्रदान की गईं। रैंप वॉक के दौरान ड्राई आइस (Dry Ice) के धुएं का विशेष आकर्षण रहा, जिसने मंच की सुंदरता में चार चांद लगा दिए। इसके साथ ही LED स्क्रीन पर सभी प्रतिभागियों के पोस्टर्स भी लगातार स्क्रॉल होते रहे, जिसने पूरे माहौल को और अधिक आकर्षक बनाया।
प्रतियोगिता के प्रमुख राउंड्स:
रैंप वॉक (Ramp Walk Round)
इंट्रोडक्शन राउंड (Introduction Round)
टैलेंट / डांस राउंड (Talent & Dance Round)
मुख्य अतिथि:
किरण सिंह – भाजपा नेत्री, अध्यक्ष (सहयोग फाउंडेशन) एवं संचालिका (रिचलूक किड्स प्ले स्कूल)
विशिष्ट अतिथि
रेनू गौतम – वरिष्ठ समाज सेविका
(डॉ. दुर्गा) – उपाध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा (मुंगेली)
अतिथियों का क्रम:
अंजली मिश्रा – सखी निवास प्रबंधक
रिचा चावला – मिस स्टार इंडिया छत्तीसगढ़ 2026
श्रीमती सुमन सुरेन्द्र साहू – राष्ट्रीय महिला मीडिया प्रभारी (भारतीय तेलीक साहू राठौर महासभा नई दिल्ली) एवं महिला अध्यक्ष (मां कर्मा महिला मंडल, वैश्य साहू समाज बिलासपुर)
नीतू शर्मा – समाज सेविका, कोषाध्यक्ष एवं संयोजिका (जिला सर्व ब्राह्मण महिला समिति)
संजना बदरिया – क्रोशिया डिजाइनर (Crochet Designer)
श्वेता कटेलीहा – पूर्व शिक्षिका एवं समाज सेविका
ऋतु रॉय – सम्मानीय अतिथि
मिस साक्षी खरे – मिस शाइन ऑफ छत्तीसगढ़
मिस श्रुति – मंच संचालिका (Anchor)
चांदनी मिश्रा – ब्यूटिशियन
ज्यूरी (निर्णायक मंडल):
(एंजल चौकसे) – Jury & Special Guest (Mrs India International, Mrs Alluring 2026)
मिस किरण – दिवा आइकॉन ऑफ छत्तीसगढ़
मिसेस संगीता तिवारी – मिसेस इंडिया इंटरनेशनल एवं अनुभवी इवेंट जूरी मेंबर
प्रतियोगिता के परिणाम एवं विजेता:
सावन क्वीन (Winner): प्रियंवदा सिंह
1st Runner Up: नेहा अमित सोनी
2nd Runner Up: मौसमी नामदेव
Lucky Swarna Sawan Queen: संगीता साहू
पंचुअलिटी (Punctuality): नीलिनी सिंह, संध्या गुप्ता
हाउसिंग गेम विजेता: शोभा सारथी, सरिता सोनवानी, ज्योति हिंदूजा, राजकुमार द्विवेदी, संध्या गुप्ता, मनप्रीत, रिचा चावला, सुमन सुरेंद्र साहू, पिंकी स्वर्णकार, पिंकी डे, निवेदिता देवांगन।
आयोजक एवं पदाधिकारी:
कार्यक्रम का सफल संचालन आयोजक निशा यज्ञेश सोनी तथा संस्था की प्रमुख पदाधिकारियों—नेहा अमित सोनी, शांति, रेखा, जया, रश्मि, शोभा, पिंकी, इंदु दीवान, अनामिका कुमार, सरिता एवं अन्य सदस्यों के विशेष सहयोग से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का विवरण:
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथियों एवं ज्यूरी सदस्यों द्वारा विजेताओं को ताज (Crown), शॉल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। संस्था की पदाधिकारियों ने बताया कि न्यूनतम शुल्क में महिलाओं को ऐसा शानदार मंच प्रदान करना संस्था की प्राथमिकता है ताकि उनका आत्मविश्वास बढ़ सके। अंत में उपस्थित सभी अतिथियों, ज्यूरी सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का सफल समापन किया गया।
About The Author

