सेकण्ड स्टेट लेबल राज्य स्तरीय पारा योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 22 अगस्त से

0
04739bd6-3a69-486e-ad64-6e1c0f5e6607

चैम्पियनशिप की तैयारियों को लेकर संकल्प बैठक सम्पन्न

चंचला पटेल की रिपोर्ट

रायगढ़ – छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की राज्य स्तरीय टीम द्वारा रायगढ़ में आगामी 22 एवं 23 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली दो दिवसीय राज्य स्तरीय पारा योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप 2026 के सफल संचालन एवं आयोजन की तैयारियों को लेकर नवज्योत एजुकेशनल ट्रस्ट दिव्यांग स्कूल, रायगढ़ में महत्वपूर्ण संकल्प बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रतियोगिता में सम्मिलित होने वाले दिव्यांग खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अतिथियों के लिये आवश्यक व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करना तथा प्रतियोगिता को गरिमापूर्ण, सफल एवं यादगार बनाने के लिये सभी सहयोगियों की जिम्मेदारियों का निर्धारण करना रहा। इस अवसर पर आयोजन स्थल अग्रोहा धाम, रायगढ़ का भी विस्तृत निरीक्षण किया गया।राज्य स्तरीय टीम द्वारा प्रतियोगिता के आयोजन स्थल पर उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया गया तथा आयोजन को व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिये आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसके पश्चात अग्रोहा धाम , रायगढ़ में आयोजन की समस्त तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में मंच व्यवस्था, खिलाड़ियों के स्वागत एवं पंजीयन, भोजन, आवास, खेल संचालन, चिकित्सा सुविधा, अनुशासन, अतिथि व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान जयंत भारती द्वारा आयोजन को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय , जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुये प्रतियोगिता को उत्कृष्ट स्तर पर संपन्न कराने का आह्वान किया। बैठक में छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव डॉ. मेजर सिंह , सहसचिव शैलेन्द्र विशी एवं उपाध्यक्ष जय कुमार यादव सहित रायगढ़ एवं सारंगढ़ क्षेत्र के योगासन खेल से जुड़े पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। रायगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन से शर्मिला नायक , लता पटेल , कुसुम नायक , सुंदरमति पटेल , अजय गुप्ता एवं गोविंद बरेठ तथा सारंगढ़ से हेमंत साहा एवं हिमांचल नायक सहित अन्य सक्रिय कार्यकर्त्ता की उपस्थिति रही। इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी 22 एवं 23 अगस्त 2026 को अग्रोहा धाम , रायगढ़ में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय पारा योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप को सफल बनाने के लिये एकजुट होकर पूर्ण निष्ठा,  समर्पण एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed