पूर्व सैनिक एकता एवं कल्याण संघ छत्तीसगढ़ (पंजी.) की महिला शक्ति का सावन उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न
बिलासपुर। पूर्व सैनिक एकता एवं कल्याण संघ, छत्तीसगढ़ (पंजी.) की महिला शक्ति द्वारा आज 16 अगस्त 2026 को बल्ले-बल्ले होटल, तारबाहर, बिलासपुर में सावन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।
कार्यक्रम में सावन उत्सव प्रतियोगिता, म्यूजिक एवं डीजे, मनोरंजन तथा सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सावन पर्व को पारंपरिक एवं मनोरंजक अंदाज में मनाया।
सावन उत्सव प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रीमती मीनाक्षी साव, द्वितीय स्थान श्रीमती रजनी चंद्रा एवं श्रीमती पूनम साहू ने प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में श्रीमती भारती तिवारी, पदमा सोनी, रेखा कुम्हार, रत्ना साहू, दुर्गेश चंद्र, तुलश्वरी राठौर, मीनाक्षी साव, गोमती राजक, चरण पैकरा, राधिका पोर्ते, पूनम साहू, सविता साहू, मंजू प्रधान, रजनी चंद्रा, आशा साहू, सरिता डहरिया, हेमलता पैकरा, सरनो पैकरा, प्रेम लता कश्यप, प्रीति, ज्योति, माया, लक्ष्मी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। महिला शक्ति ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन का उद्देश्य पूर्व सैनिक परिवारों की महिलाओं को एकजुट करना, आपसी भाईचारा बढ़ाना तथा मनोरंजन के साथ अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहना है।कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न होने पर महिला शक्ति ने सभी उपस्थित सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
प्रेम सोनी
प्रदेश अध्यक्ष
पूर्व सैनिक एकता एवं कल्याण संघ छत्तीसगढ़ (पंजी.)
About The Author

