सखी संगम फाउंडेशन द्वारा सावन तीज उत्सव का भव्य आयोजन: चुनी गई सावन एवं रिमझिम सुंदरी

0
ff82e1c6-b00b-479b-b739-08fe4a0d57db

बिलासपुर। सखी संगम फाउंडेशन की ओर से आयोजक श्रीमती सुमन द्विवेदी के नेतृत्व में सावन तीज उत्सव का भव्य एवं उल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक हरे परिधानों एवं सोलह श्रृंगार के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम में सावन गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, मनोरंजक खेल, नृत्य प्रतियोगिताएँ, रैंप वॉक एवं सावन सुंदरी प्रतियोगिता का आकर्षक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सावन सुंदरी का खिताब श्रीमती प्रियंबदा जी, बर्खा सुंदरी का खिताब श्रीमती मीनू राजन जी तथा रिमझिम सुंदरी का खिताब श्रीमती सपना सेखानी जी ने अपने नाम किया। विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार प्रदान किए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती पूजा विधानी रहीं।श्रीमती अरुणा दीक्षित (क्षेत्रीय कार्य प्रमुख, स्वदेशी जागरण मंच): प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार प्रदान किए गए।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बिलासपुर की महापौर श्रीमती पूजा विधानी रहीं। उनके साथ श्रीमती अरुणा दीक्षित (क्षेत्रीय कार्य प्रमुख, स्वदेशी जागरण मंच), श्रीमती किरण सिंह जी (भाजपा नेत्री), श्रीमती नीरजा सिन्हा जी (भाजपा नेत्री) तथा श्रीमती स्वाति तिवारी (डी.ए.वी. स्कूल) सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए महिलाओं का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम का बेहतरीन एवं प्रभावशाली मंच संचालन श्रीमती निहारिका त्रिपाठी जी ने किया, जिसकी सभी उपस्थित महिलाओं एवं अतिथियों ने मुक्तकंठ से सराहना की। वहीं 94.3 MY FM के आनंद ने अपने रोचक एवं मनोरंजक खेलों के माध्यम से सभी महिलाओं का भरपूर मनोरंजन किया और कार्यक्रम को यादगार बना दिया।इस अवसर पर श्रीमती अरुणा दीक्षित जी ने स्वदेशी जागरण मंच की ओर से उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया कि बिलासपुर जिले में एक लाख स्वदेशी सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है, जिसे हम सभी बहनों को मिलकर पूरा करना ह।
प्रतियोगिताओं में विभिन्न प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार श्रीमती ऋचा पांडे, द्वितीय पुरस्कार श्रीमती नेहा द्विवेदी तथा तृतीय पुरस्कार श्रीमती हिमांशी मिश्रा को प्रदान किया गया। युगल नृत्य में श्रीमती पूजा पांडे एवं श्रीमती प्रगति उपाध्याय को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रैंप वॉक प्रतियोगिता में श्रीमती सरला शर्मा एवं श्रीमती निहारिका त्रिपाठी को पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं ग्रुप डांस में श्रीमती अनीता यादव, श्रीमती सुमन शर्मा, श्रीमती सोनम ठाकुर, श्रीमती श्वेता पांडे एवं श्रीमती विभा शुक्ला को उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आयोजक श्रीमती सुमन द्विवेदी ने सभी मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों, प्रतिभागियों, सहयोगियों एवं उपस्थित महिलाओं का हृदय से आभार व्यक्त किया तथा कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी संस्कृति, परंपरा एवं सामाजिक सहभागिता से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प – किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed