नेशनल कराते प्रतियोगिता में शामिल होंगे बिलासपुर कराते अकादमी के 5 बच्चे
बिलासपुर। कराटे एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (KAI )के तत्वाधान में नेशनल कराटे प्रतियोगिता का आयोजन पियो नगर हुगली में दिनांक 7 से 9 अगस्त 2026 तक होने जा रहा है। जिसमें पूरे देश से लगभग 3000 बच्चों के शामिल होने जा रहे हैं ।इसी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ से 52 बच्चों का भी चयन हुआ है।जिसमें बिलासपुर कराटे एकेडमी के भी पांच बच्चों का चयन किया गया है। इसमें बालिका वर्ग में इशिका नेताम 14 वर्ष, वैष्णवी कौशिक 14 वर्ष, इच्छा नेताम 17 वर्ष एवं बालक वर्ग में सहज वीर सिंह अरोड़ा 14 वर्ष एवं आरव जांगड़े 14 वर्ष शामिल है।खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह ने बच्चों को मिठाई खिलाकर अपनी शुभकामनाएं दी है । इसमें बिलासपुर कराते अकादमी के ठाकुर कर्ण सिंह, सचिव शिवानी बुधौलिया, सिमरन सिंह अरोड़ा, सिमरन सिंह अरोड़ा बबलू केशरवानी, पूनम चंद कौशिक, संदीप मिश्रा प्रशांत पांडे, दिलीप साहू, संजय दवे संगीत मोइत्रा राकेश केशरी शामिल रहे।
About The Author

