सोशल ऑडिट का औचक निरीक्षण : ग्राम पंचायत रानी सागर में योजनाओं की पारदर्शिता और गुणवत्ता की जांच

1366cc85-eed8-41a3-a4ec-c0a991c2f8ff

रायपुर / आरंग। छत्तीसगढ़ सामाजिक अंकेक्षण इकाई के संचालक डॉ जीतेंद्र कुमार सिंगरौल द्वारा विकासखंड आरंग के अंतर्गत ग्राम पंचायत रानी सागर में संचालित सामाजिक अंकेक्षण कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का उद्देश्य ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना रहा।

🔎 महत्त्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा
निरीक्षण के दौरान शासन की प्रमुख योजनाओं—महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)—के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया गया। ऑडिट टीम द्वारा अपनाई जा रही प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की गई और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि अंकेक्षण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप ही संपन्न हो।

📌 पारदर्शी जांच पर बल
सोशल ऑडिट टीम को यह निर्देशित किया गया कि वे धरातल पर जाकर योजनाओं के प्रत्येक पहलू की पारदर्शी जांच करें, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।

👥 स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति
इस औचक निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत रानी सागर के सरपंच, पंचगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सोशल ऑडिट टीम के सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

About The Author

You may have missed