प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से रोशन हुआ शैलेन्द्र साहू का घर : 1.08 लाख रुपये मिली सब्सिडी, बिजली बिल भी हुआ शून्य

5
82937ff9-d418-46f8-bc21-0217ab23f573

बिलासपुर, 25 जुलाई 2026/प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना आम नागरिकों के लिए आर्थिक बचत के साथ अतिरिक्त आय का भी प्रभावी माध्यम बन रही है। बिलासपुर शहर के तेलीपारा निवासी ’’शैलेन्द्र साहू’’ इस योजना का लाभ लेकर न केवल अपने घर का बिजली बिल शून्य करने में सफल हुए हैं, बल्कि सोलर संयंत्र से बची हुई बिजली को ग्रिड में बेचकर अतिरिक्त आय भी अर्जित कर रहे हैं।
साहू ने प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत अपने घर की छत पर सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित कराया। इसके लिए उन्हें 1 लाख 8 हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई, जिससे संयंत्र लगाने का खर्च काफी कम हो गया। सोलर सिस्टम शुरू होने के बाद उनके घर की बिजली की आवश्यकता पूरी तरह सौर ऊर्जा से पूरी होने लगी और उनका मासिक बिजली बिल लगभग शून्य हो गया। योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि घरेलू उपयोग के बाद बची हुई बिजली नेट मीटरिंग के माध्यम से विद्युत वितरण कंपनी के ग्रिड में चली जाती है। इसके बदले साहू को अतिरिक्त आय भी प्राप्त हो रही है। इस प्रकार प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना उनके लिए दोहरा लाभ लेकर आई है, एक ओर बिजली बिल की बचत और दूसरी ओर अतिरिक्त आमदनी। शैलेन्द्र साहू का कहना है कि पहले हर महीने बिजली बिल का भुगतान करना पड़ता था, लेकिन अब बिजली खर्च लगभग समाप्त हो गया है। साथ ही अतिरिक्त बिजली बेचने से नियमित आय भी हो रही है। उन्होंने बताया कि योजना की आवेदन प्रक्रिया सरल और पारदर्शी रही तथा सब्सिडी सीधे उनके खाते में प्राप्त हुई।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भी प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना का लाभ उठाएं। यह योजना केवल बिजली बिल कम करने तक सीमित नहीं है, बल्कि परिवार की आय बढ़ाने और स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने का भी उत्कृष्ट माध्यम है। केंद्र सरकार द्वारा इस योजना में 30 हजार रूपये से लेकर 78 हजार रूपये तक अनुदान और राज्य सरकार द्वारा 30000 तक अनुदान दिया जा रहा है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए उपभोक्ता पीएम सूर्यघर डॉट जीओव्ही डॉट इन वेब पोर्टल अथवा पीएम सूर्यघर एप्प में पंजीयन करा सकते हैं।

About The Author

5 thoughts on “प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से रोशन हुआ शैलेन्द्र साहू का घर : 1.08 लाख रुपये मिली सब्सिडी, बिजली बिल भी हुआ शून्य

  1. You’re so awesome! I don’t believe I have read a single thing like that before. So great to find someone with some original thoughts on this topic. Really.. thank you for starting this up. This website is something that is needed on the internet, someone with a little originality!

  2. naturally like your web site however you need to take a look at the spelling on several of your posts. A number of them are rife with spelling problems and I find it very bothersome to tell the truth on the other hand I will surely come again again.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *