एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत : सीएसईबी के क्षेत्रीय भंडारण परिक्षेत्र में पौधारोपण

0ff00b68-a0f5-485b-ba5b-f9108b29f7f1

बिलासपुर। पर्यावरण संतुलन में अग्रणी भूमिका निभाते हुए एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत क्षेत्रीय भंडार, चकरभाठा में पौधा रोपण किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के परिसर में आज पर्यावरण बचाने हेतु वृहद वृक्षारोपण अभियान एक पेड़ मां के नाम के तहत किया गया। जिसमें फलदार छायादार व देव पौधों में आम, बेल, मुनगा का रोपण किया गया उक्त कार्यक्रम में कार्यपालन अभियंता एस पी द्विवेदी, सहायक यंत्री अनुपमा महतो, कनिष्ठ यंत्री प्रिया आमले, कार्यालय सहायक ईश्वरी गीदोरे, केशव यादव, सुकृता बेख, रवि कुर्रे, प्रमोद साहू, संतु सनेही, दीपक यादव सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

You may have missed