हरिहर ऑक्सीजोन का सराहनीय प्रयास: छत्तीसगढ़ भवन के पास सड़क के गढ्डों को किये फिलिंग

fd8c5720-3344-484b-942e-72055457348a

बिलासपुर।हरिहर ऑक्सीजोन परिवार के सदस्यों द्वारा आज सामाजिक सरोकार दायित्व के तहत छत्तीसगढ़ भवन चौराहा, मुख्य डाकघर व कोंनहरे गार्डन के सामने छोटे बड़े बरसाती गढ्डों पर बजरी रेत सीमेंट के चूरा से रिफिल कर समतल किया गया।जिससे बरसात के दौरान होने वाली घटनाओं से राहत मिल सके।

साथ ही मुख्य मार्गों में जहां जहां सिवरेज के ढक्कन लगाए गए हैं वे सभी या तो सड़क लेवल से ऊपर है या नीचे है जो बहुत बड़ा जान लेवा है,प्रशासन से विनम्र अनुरोध किया जाता है कि नगर के इस तरह से छोटे-बड़े सड़क के बीच गढ्डों को अतिशीघ्र रिफिल करें। जिससे आम जनों की यात्रा सुलभ सुगम हो सके।

इस जनहित कार्य में हरिहर परिवार के संयोजक भुवन वर्मा, सह संयोजक डॉ शंकर यादव, अध्यक्ष संजय वर्मा किशोर दुबे तारा साहू निर्मल अग्रवाल मोहित श्रीवास हितेष चौहान गणेश बोड़के जी एल कश्यप श्रीराम यादव पंकज कुम्भज प्रमोद साहू अजय रजक मोरध्वज साहू मनीष श्रीवास श्रीमती ममता गुप्ता किरण साहू संतोषी वर्मा विद्या दुबे प्रीति चौहान आदि उपस्थित थे.

About The Author