आओ सवारें कल अपना का समर कैम्प से युवा को मिल रहा खेल और कला में प्रशिक्षण
“आओ सवारें कल अपना “ चेतना अतुलनीय बिलासपुर सुरक्षित बिलासपुर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में किया जा रहा युवा और बच्चों को विभिन्न गतिविधियों में प्रशिक्षण
समर कैंप में तायकाडों, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, बैडमिंटन, हॉकी, मनोरंजन, सिलाई और क्राफ्ट आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा
बिलासपुर।आओ सवारें कल अपना अभियान चेतना अभियान अतुलनीय बिलासपुर सुरक्षित बिलासपुर के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों को खेल और मनोरंजन के साथ साथ शारीरिक मानसिक रूप से स्वस्थ और मजबूत बनाने हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि युवा और बच्चे वर्ग मोबाइल, नशा, आपराधिक गतिविधियों से दूर रहकर समाज में अच्छी और बेहतर कार्य कर सकें ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह आईपीएस द्वारा स्कूल छुट्टी के दौरान बच्चों और युवाओं को नशा, मोबाइल और अपराध से बचाने और पुलिस से जुड़कर अपनी कला,खेल और मनोरंजन के क्षेत्र में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य कर अपनी सकारात्मक छवि बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं । इस हेतु विभिन्न खेल और कला के प्रशिक्षित प्रशिक्षक द्वारा कैम्प में बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे हैं ।
इस कार्यक्रम में पुलिस लाइन स्थित पुलिस ग्राउंड में आयोजित किया का रहा है जिसमें वॉलीबॉल में लगभग 35 बच्चें, हैंडबॉल में लगभग 40 बच्चे, हॉकी में 70 बच्चें, रनिंग में 50 बच्चें, तायकांडों में लगभग 70 बच्चें शामिल हैं जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किए जिन्हें लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।
समय समय पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह स्वयं पहुँच कर उनकी गतिविधियों की जानकारी लेते हैं और आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराते हैं ।इसी क्रम में आज कलेक्टर बिलासपुर श्री संजय अग्रवाल जी भी साथ में बच्चों से भेंट कर योगा मैट वितरण किए और बच्चों को मार्गदर्शन दिए ।
“आओ सवारें कल अपना” के अंतर्गत पुलिंस परिवार की युवती व महिलाओं के लिए सिलाई और क्राफ्ट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है नवीन पुलिस लाइन कार्यालय मनोरंजन कक्ष में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में 60 से अधिक महिला और युवतियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है । जिससे हर वर्ग के लोगों को इस कार्यक्रम के माध्यम से चेतना अभियान से जोड़ा गया है । ताकि समाज में पुलिस की सकारात्मक छवि के द्वारा लोगों बुरे कार्य व्यसन और आपराधिक गतिविधियों से दूर रहें पुलिस के कार्यों में सहयोग करें ।
About The Author




My partner annd I stumbped over herre bby a differeent website annd thojght I maay ass well chewck thinngs
out. I likme what I ssee sso i amm juust folowing you. Loook forward too looking int your
web page for a second time.