बिलासपुर में पहली बार बंगाली प्रीमियर लीग क्रिकेट महोत्सव का भब्य आयोजन 4 जून से

WhatsApp Image 2026-05-18 at 17.19.06 (1)

बिलासपुर। बंगाली प्रीमियर लीग 2026 क्रिकेट मैच का भब्य आयोजन किया जा रहा है। बिलासपुर में पहली बार क्रिकेट का सबसे बड़ा महोत्सव BBPL 2026 (Season-1) का शानदार तरीके नेशनल लीग मैच के मापदंडों पर आयोजित किया जा रहा है। यह सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि बंगाली क्रिकेट संस्कृति का गर्व है। जहाँ जोश, जुनून और प्रतिभा एक साथ संगम देखने को मिलेगा। उक्त आयोजन में नेशनल लेवल के कॉमेंट्रेक्टर एवं रेफरी की टीम भी अपनी सहभागिता प्रदान करेंगे।

टूर्नामेंट तिथियाँ: 4 जून से 7 जून 2026 : मिनी स्टेडियम, गांधी चौक बिलासपुर में, प्रतिदिन शाम 6 बजे से आयोजित होगा। इस लीग में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। जहां खेले जाएंगे 15 रोमांचक मुकाबले। मेगा ऑक्शन आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें सभी खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और टीम का गठन हो चुका है। विशेष आकर्षण में

खास आकर्षण:
ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी Radio Orange मीडिया व चैनल लाइव स्ट्रीमिंग YouTube पर लगभग, 5हजार दर्शकों की उपस्थिति. यह आयोजन क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक विशेष यादगार अनुभव बनने वाला है। जहाँ 15 रोमांचक मुकाबले में धुरंधर योद्धा खिलाड़ी विभिन्न टीमों के माध्यम से यश जौहर दिखाएंगे। बंगाली प्रीमियर लीग मैच के आयोजन के लिए कमेटी मेंबर के प्रमुख सदस्य बी सी गोलदार, सिद्धार्थ भाटाचार्य, देबाशीष घोष, रिंकू मित्रा,सुमिता दासगुप्ता व अनिता गोलदार होंगे। जिनका लीग मैच के दौरान निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा ।

About The Author

You may have missed