NEET UG Exam 2026 : नीट एग्जाम रद्द होने से छात्रों में असमंजस, नई तारीख का इंतजार
NEET UG 2026 Exam Cancelled Live: पेपर लीक की खबरों और जांच एजेंसियों से मिली पुख्ता जानकारी के बाद NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) ने नीट परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला लिया है. अब नीट परीक्षा परीक्षा नए सिरे से आयोजित की जाएगी. NTA NEET UG परीक्षा की नई तारीखों और नए NEET UG एडमिट कार्ड की जानकारी जल्द ही NTA की ओर से घोषित की जाएगी.
छात्रों के लिए जरूरी बातें (रजिस्ट्रेशन और फीस)
- कोई नया फॉर्म नहीं: छात्रों को दोबारा आवेदन (रजिस्ट्रेशन) करने की कोई जरूरत नहीं है. मई 2026 के लिए भरा गया आपका पुराना फॉर्म और चुना गया परीक्षा केंद्र ही आगे भी मान्य रहेगा.
कोई नई फीस नहीं: इस नई परीक्षा के लिए आपसे कोई अतिरिक्त फीस नहीं ली जाएगी.
फीस वापसी (रिफंड): आपने पहले जो फीस जमा की थी, वह आपको रिफंड कर दी जाएगी. इस बार परीक्षा करवाने का पूरा खर्च NTA खुद उठाएगा.
छात्रों और अभिभावकों के लिए NTA की सलाह
अफवाहों से बचें और किसी भी जानकारी के लिए केवल NTA की ऑफिशियल वेबसाइट या उनके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर ही भरोसा करें.
किसी भी मदद या सवाल के लिए यहां संपर्क करें:
- ईमेल: [email protected]
- फोन नंबर: 011-40759000 / 011-69227700
About The Author
