ऐतिहसिक नगरी मल्हार में 2000 वर्ष पुराना ताम्रपत्र मिला, इतिहास की अनमोल धरोहर उजागर
ज्ञान भारतम अभियान के तहत जिले में मिल रही कई ऐतिहासिक पांडुलिपि और धरोहरें
बिलासपुर,26 अप्रैल, 2026/ज्ञान भारतम अभियान के तहत ऐतिहासिक नगर मल्हार में एक महत्वपूर्ण खोज सामने आई है। यहाँ रहने वाले श्री संजीव पाण्डेय के निवास पर 3 किलोग्राम से अधिक वजन का एक दुर्लभ ताम्रपत्र प्राप्त हुआ है, जिस पर लगभग 2000 वर्ष पुरानी ब्राह्मी लिपि तथा पाली भाषा में लेख उत्कीर्ण हैं। यह ताम्रपत्र ऐतिहासिक और पुरातात्विक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ब्राह्मी लिपि भारत की प्राचीनतम लिपियों में से एक है, जिसका उपयोग मौर्य काल से प्रारंभ होकर कई शताब्दियों तक होता रहा। वहीं पाली भाषा का संबंध मुख्यतः बौद्ध धर्म के साहित्य और शिक्षाओं से जुड़ा रहा है, जिससे इस खोज का धार्मिक महत्व भी बढ़ जाता है।
विशेषज्ञों के अनुसार, प्राचीन समय में ऐसे ताम्रपत्रों का उपयोग भूमि दान, राजकीय आदेश या धार्मिक घोषणाओं के आधिकारिक दस्तावेज के रूप में किया जाता था। इस ताम्रपत्र का वैज्ञानिक परीक्षण एवं विस्तृत अध्ययन किए जाने पर उस काल की सामाजिक संरचना, प्रशासनिक व्यवस्था और धार्मिक परंपराओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। ज्ञान भारतम अभियान के तहत यह खोज न केवल मल्हार क्षेत्र की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत को उजागर करती है, बल्कि शोधकर्ताओं, इतिहासकारों और पुरातत्वविदों के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध हो सकती है।
उल्लेखनीय है कि संस्कृति मंत्रालय द्वारा ज्ञान भारतम् अभियान के तहत देश की प्राचीन और दुर्लभ पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। संस्कृति मंत्रालय के मार्गदर्शन में यह पहल गांव-गांव तक पहुंच रही है, जहां ग्राम सभाओं के माध्यम से लोगों को अपनी पुरानी पांडुलिपियों को सुरक्षित रखने और उन्हें सामने लाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य भारत की समृद्ध ज्ञान परंपरा, साहित्य, विज्ञान, चिकित्सा और दर्शन से जुड़े अमूल्य दस्तावेजों का दस्तावेजीकरण और संरक्षण करना है। विशेषज्ञों द्वारा पांडुलिपियों की पहचान कर उनका डिजिटलीकरण किया जा रहा है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए इस विरासत को सुरक्षित रखा जा सके। यह अभियान न केवल सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि देश की ऐतिहासिक और बौद्धिक संपदा को पुनर्जीवित करने का भी एक सशक्त प्रयास है।
About The Author




I recently found IndoNovelList and it’s amazing for discovering new anime and manga content. The variety of genres from action to romance is impressive. It really helps me keep track of my favorite series easily.
Great article, very helpful!
I do not even understand how I ended up here, but I assumed this publish used to be great
I do not even understand how I ended up here, but I assumed this publish used to be great
Nice post. I learn something totally new and challenging on websites
Very well presented. Every quote was awesome and thanks for sharing the content. Keep sharing and keep motivating others.
very informative articles or reviews at this time.
Acne Treatment That Actually Works | Struggled with acne for years until I found a treatment that really works. Here’s my honest, no-filter review of what helped clear my skin, reduce breakouts, and boost my confidence.
Acne Treatment That Actually Works | Struggled with acne for years until I found a treatment that really works. Here’s my honest, no-filter review of what helped clear my skin, reduce breakouts, and boost my confidence.
Acne Treatment That Actually Works – My Honest Review After Trying Everything
Acne Treatment That Actually Works – My Honest Review After Trying Everything
Great article, very helpful!
Very informative and easy to understand.
Keep up the great work.
Keep up the great work.