डॉ सीवी रमन विश्व विद्यालय द्वारा जनगणना जागरुकता अभियान

ac98ba12-87e3-40ca-a956-a1c018cb607e

कोटा। गोद ग्राम अमने और टाडा में डॉ सीवी रमन विश्व विद्यालय की NSS, NCC, Scout Guide इकाई के 50 विद्यार्थियों द्वारा जनगणना जागरुकता अभियान चलाया गया.टीम द्वारा लोगों को स्व- गणना की जानकारी दी जा रही है. साथ ही जनगणना के लिए आने वाली टीम को भी सहीं और पुख्ता जानकारी बिना डर और झिझक के सहयोग करने का निवेदन किया गया. प्रत्येक गोद ग्राम में हमारे विश्व विद्यालय के विद्यार्थी शासकीय टीम के साथ जुड़कर कार्य करेंगे.

इस शानदार पहल के लिए विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो प्रदीप कुमार घोष कुलसचिव डॉ अरविंद कुमार तिवारी, सम कुलपति डॉ जयती मित्रा विश्व विद्यालय की एनएसएस,एनसीसी, स्काउट गाइड इकाई को बधाई दी है. अभियान में संबंधित ग्राम के सरपंच, स्कूल के शिक्षक भी सम्मिलित हुए . कल सुबह गोद ग्राम पंडाकापा में यह अभियान चलाया जाएगा. इस अभियान में अमने सरपंच अश्विनी खुसरो टाडा सरपंच संजय कौशिक, विश्व विद्यालय से कार्यक्रम समन्वयक डॉ जय शंकर यादव, लेफ्टिनेंट संदीप, सिंह ठाकुर, डॉ अभिषेक शर्मा,श्री जितेन्द्र गुप्ता आई टी, डॉ मनीष मुखर्जी, हेमन्त सिंह राजपूत, प्रतीक सिंह ठाकुर, राजकुमार लाल आदि उपस्थित थे.

About The Author