होली को लेकर बिलासपुर पुलिस का फ्लैग मार्च, हुड़दंगियों को सख्त चेतावनी

7
de7211e9-b8c6-4306-952a-903545948756

बिलासपुर। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बिलासपुर पुलिस ने शहर में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला। बिलासपुर कलेक्टर व पुलिस कप्तान राजनेश सिंह के नेतृत्व में निकले इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम जनता में सुरक्षा का विश्वास कायम करना और असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देना था। फ्लैग मार्च पुलिस ग्राउंड से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों से गुजरता हुआ निकला। इस दौरान पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहा। शहरवासियों ने भी पुलिस की इस पहल का स्वागत किया और इसे होली के पहले एक सकारात्मक कदम बताया। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि होली के दौरान हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, शराब पीकर वाहन चलाने, तेज रफ्तार बाइकिंग, डीजे के माध्यम से अशांति फैलाने या किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि त्योहार की आड़ में असामाजिक गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कप्तान ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव का पर्व है। इसे शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे अपने बच्चों पर नजर रखें और उन्हें किसी भी तरह की अनुशासनहीनता से दूर रहने की समझाइश दें।फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने विशेष रूप से उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया, जहां पूर्व में त्योहारों के दौरान विवाद की स्थिति बनी रहती है । पुलिस कप्तान ने बताया कि होली के दिन शहर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर स्थायी चेकिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी।

इसके अलावा सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी। साइबर सेल को अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि किसी भी तरह की भ्रामक जानकारी को तुरंत रोका जा सके। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि यदि कोई व्यक्ति शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया जाता है या सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही डीजे और साउंड सिस्टम के लिए निर्धारित समय-सीमा और ध्वनि सीमा का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा। फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि होली के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के लिए शहर में कोई जगह नहीं है। प्रशासन का लक्ष्य है कि बिलासपुर में होली का पर्व हर्षोल्लास, शांति और सुरक्षा के साथ मनाया जाए। फ्लैग मार्च के दौरान बिलासपुर जिला के कलेक्टर पुलिस कप्तान ट्रैफिक एडिशनल सभी टी आई से लेकर भारी पुलिस बल मौजूद रहे।

About The Author

7 thoughts on “होली को लेकर बिलासपुर पुलिस का फ्लैग मार्च, हुड़दंगियों को सख्त चेतावनी

  1. I’m not sure where you are getting your info, but good topic. I needs to spend some time learning much more or understanding more. Thanks for excellent information I was looking for this information for my mission.

  2. I in addition to my friends came analyzing the nice tricks from your site then at once I had an awful suspicion I had not expressed respect to the site owner for those secrets. These guys are already so glad to study them and have in effect surely been making the most of those things. Appreciation for indeed being considerably kind and also for making a choice on this form of incredible guides millions of individuals are really eager to be aware of. My very own sincere apologies for not expressing appreciation to you sooner.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed