भारत मंडपम में एआई सम्मेलन के दौरान नारेबाजी, यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध

5
Financial-express-25

दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा तोड़कर प्रवेश किया और ‘PM is Compromised’ के नारे लगाए.

Youth Congress Protest AI Summit: नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट समिट जारी है। आज यानि शुक्रवार को AI इम्पैक्ट समिट में कुछ ऐसा हुआ जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, AI इम्पैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने (Youth Congress Protest AI Summit) भारत मंडपम में अपनी टी-शर्ट उतार कर प्रदर्शन किया और पीएम मोदी के खिलाफ नारे लगाए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एक्शन भी लिया है।

पुलिस ने की कार्रवाई

Youth Congress Protest AI Summit:  दिल्ली पुलिस के मुताबिक, AI इम्पैक्ट समिट में हंगामा करने वाले चार से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस जाँच कर रही है कि, वे पास या QR कोड से अंदर आए थे या नहीं। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कहा कि, ‘वह इंडियन यूथ कांग्रेस के प्रोटेस्ट के संबंध में कानूनी कार्रवाई कर रही है। सामने आए वीडियो से साफ पता चलता है कि, प्रदर्शनकारी अमेरिका के (Youth Congress Protest AI Summit) साथ हुई ट्रेड डील के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। वे सरकार के इस फैसले का विरोध जता रहे थे।’ विपक्षी पार्टी कांग्रेस का कहना है कि अमेरिका के साथ जो नया ट्रेड समझौता किया गया है, उससे भारत को सही और पूरा फायदा नहीं मिल पाया है। कांग्रेस लगातार इस मुद्दे पर सरकार को घेर रही है और समझौते पर सवाल उठा रही है।

About The Author

5 thoughts on “भारत मंडपम में एआई सम्मेलन के दौरान नारेबाजी, यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध

  1. I will immediately grab your rss feed as I can’t find your email subscription link or e-newsletter service. Do you’ve any? Kindly let me know in order that I could subscribe. Thanks.

  2. I’m no longer sure the place you are getting your info, however good topic. I must spend a while learning much more or working out more. Thanks for great information I used to be searching for this info for my mission.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *