लोकनिर्माण विभाग को मिली 80 करोड़ की कोनी- मोपका बायपास की स्वीकृति, बायपास से जनता को मिलेगी बड़ी राहत : डिप्टी सीएम अरुण साव

2520534-rs-5955-crore-approved-for-reconstruction-of-koni-mopka-bypass

बिलासपुरl बिलासपुर जिले के कोनी-मोपका बायपास निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को 80 करोड़ रुपए की मिली शासकीय स्वीकृति l

उप मुख्यमंत्री सह लोकनिर्माण मंत्री अरुण साव जी के प्रयासों से कोनी-मोपका बायपास को फोरलेन बनाने की स्वीकृति मिली हैl 13.40 किमी लंबे इस फोरलेन निर्माण से आवागमन सुचारू होगा, बिलासपुर से जुड़े क्षेत्रों को व्यापार में भी सुविधा होगी, उद्योग को बढ़ावा मिलेगा साथ ही बिलासपुर की सड़कों पर ट्रैफिक का बोझ कुछ कम होगा l

वर्ष 2025-2026 बजट में शामिल कोनी-मोपका बायपास की लंबाई 13.40 किमी होगी l

About The Author