धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जयंती महोत्सव श्रावण शुक्ल द्वितीया 26 जुलाई 2025 को :धर्म संघ एवं रामराज्य परिषद के संस्थापक गौरक्षा आंदोलन के परम सूत्रधार
भाठापारा।सर्वभूत हृदय धर्म सम्राट स्वामी श्री करपात्री जी महाराज स्वामी श्री हरिहरानंद सरस्वती जी का 118 वा जयंती महोत्सव श्रावण शुक्ल द्वितीया 26 जुलाई शनिवार को पूरे देश के कोने-कोने में उत्सव पूर्वक मनाया जाएगा इस पुनीत अवसर पर पूरी पीठाधीश्वर जगतगुरु श्री शंकराचार्य महाभाग की पावन प्रेरणा से छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिला एवं परिक्षेत्र में भव्य कार्यक्रम आयोजित है इसी श्रृंखला में भाटापारा में कुंआ शिव मंदिर के दिव्य प्रांगण में रुद्राभिषेक शिव पूजन संगोष्ठी भजन सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं दिव्य सत्संग का भव्य कार्यक्रम निर्धारित है।
इस पावन महा महोत्सव में धर्म संघ पीठ परिषद आदित्य वाहिनी आनंद वाहिनी एवं समस्त सनातन धर्मावलंबियों की ओर से कार्यक्रम में आप सभी लोग सादर आमंत्रित हैं अतः आप ऐसे पुण्यमय दिव्य सनातन संस्कृति संरक्षणार्थ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर जीवन को धन्य बनाएं।इस पुनीत समारोह में आचार्य श्री झम्मन शास्त्री जी के पावन सानिध्य में वैदिक विद्वानों के द्वारा सर्वजन कल्याणार्थ रुद्राभिषेक का पावन कार्यक्रम कुंआ शिव मंदिर में प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक संपन्न होगा अतः आप अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।
हर हर महादेव।
About The Author

