मध्यप्रदेश में 20 कैबिनेट और 08 राज्यमंत्रियों ने ली शपथ

125

भुवन वर्मा बिलासपुर 2 जुलाई2020

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

भोपाल — मध्यप्रदेश में भाजपा के सरकार बनने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार में शामिल मंत्रियों को आज मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 20 कैबिनेट और 08 राज्यमंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। राजभवन में राष्ट्रगान के साथ शपथग्रहण की औपचारिक शुरूआत हुई। नये मंत्रिमंडल विस्तार में शिवराज सिंह चौहान ने 28 मंत्रियों को शामिल किया है। ख़ास बात ये है की इस मंत्रिमंडल में 12ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे समर्थको को भी जगह दी गयी है। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कैबिनेट में पहले से ही कुछ मंत्री थे।
कैबिनेट मंत्री- गोपाल भार्गव, विजय शाह, जगदीश देवड़ा, बिसाहू लाल सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, अरविंद भदौरिया ,भूपेंद्र सिंह, एदल सिंह कंषाना, बृजेंद्र प्रताप सिंह, विश्वास सारंग, प्रद्युमन सिंह तोमर, इमरती देवी , प्रभुराम चौधरी, प्रेम सिंह पटेल, ओमप्रकाश सकलेचा, उषा ठाकुर, डॉ. मोहन यादव,हरदीप सिंह डंग, राजवर्धन सिंह प्रेमसिंह दत्तीगांव और महेंद्र सिंह सिसौदिया(संजू भैया)।
वहीं राज्यमंत्री- भरत सिंह कुशवाह, इंदर सिंह परमार, रामलेखावन पटेल, राम किशोर कांवरे, बृजेंद्र सिंह यादव, गिर्राज दंडौतिया, सुरेश धाकड़ और ओपीएस भदौरिया शामिल हैं। गौरतलब है कि शिवराज सिंह के सरकार में नरोत्तम मिश्रा : गृह विभाग, लोक स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण स्वास्थ्य संबंधी कार्य, तुलसीराम सिलावट : जल संसाधन विभाग, कमल पटेल : कृषि विभाग,गोविन्द सिंह राजपूत : खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, सहकारिता और मीना सिंह मांडवे : आदिम जाति कल्याण पहले भी मंत्री थे।

About The Author

125 thoughts on “मध्यप्रदेश में 20 कैबिनेट और 08 राज्यमंत्रियों ने ली शपथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *