सीएम साय का जांजगीर चांपा और महासमुंद दौरा

16
cm say

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय आज जांजगीर चाँपा और महासमुंद के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वे कई लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। साथ ही जांजगीर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, हसदेव क्रेटर्स हब के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं कलेक्ट्रेट परिसर में महात्मागांधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद जांजगीर के हाईस्कूल ग्राउंड में आयोजित लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वहीं 2:30 बजे जांजगीर से महासमुंद जिले के लिए रवाना होंगे। जहां पर महासमुंद में विभिन्न विकासकार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।

वन अधिकार अधिनियम पर कार्यशाला : वन अधिकार अधिनियम के बेहतर क्रियान्वयन पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। राजधानी के सिविल लाइन सर्किट हाउस में कार्यशाला होगी।  इस दौरान अधिकारों की मान्यता, वनों का प्रबंधन, संरक्षण, अभिसरण से आजीविका सम्बन्ध सहित अन्य विषयों पर  परिचर्चा होगी। सभी जिलों के सहायक आयुक्त, परियोजना समन्वयक कार्यशाला में उपस्थित होंगे।

अधिकारी कर्मचारी अधिवेशन : नगरीय निकाय अधिकारी- कर्मचारी अधिवेशन का आज आयोजन होगा। इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साहू अधिवेशन के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। दोपहर एक बजे नगरीय निकाय अधिकारी कर्मचारी अधिवेशन की शुरुआत होगी। राजधानी के इंडोर स्टेडियम में कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत समेत अन्य शामिल होंगे।

About The Author

16 thoughts on “सीएम साय का जांजगीर चांपा और महासमुंद दौरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *