दिल्ली में छत्तीसगढ़ के जिलाध्यक्षों के पैनल पर मंथन, जल्द होगी घोषणा

0
kamal

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा के 36 जिला संगठनों के जिलाध्यक्षों के पैनल पर रविवार को दिल्ली में मंथन किया गया है। ज्यादातर जिलाध्यक्षों के नाम फाइनल हो चुके हैं। इसकी घोषणा जल्द होने की संभावना है। इसी के साथ दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महामंत्री बीएल संतोष सहित संगठन चुनाव के राष्ट्रीय पदाधिकारी, देश के सभी राज्यों के पदाधिकारियों को कार्यशाला में राज्यों के अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया की जानकारी दी। कार्यशाला में प्रदेश के पदाधिकारी भी शामिल हुए।

सितंबर में भाजपा के सदस्यता अभियान के बाद नवंबर से संगठन चुनाव चल रहा है। इसमें पहले चरण में बूथ कमेटियों का गठन किया गया। इसके बाद मंडल अध्यक्षों का चुनाव हुआ और फिर तीसरे चरण में जिलाध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया पूरी की गई है। अपने राज्य छत्तीसगढ़ में पहले भाजपा संगठन के 35 जिले थे, जो अब 36 हो गए हैं। बिलासपुर में एक और जिला बढ़ा दिया गया है। ऐसे में सभी जिला संगठनों में जिलाध्यक्षों के दावेदारों के नाम मंगाकर पहले 27 दिसंबर को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन की उपस्थिति में जिलाध्यक्षों के नामों का पैनल तय किया गया।

इस पैनल को दिल्ली भेजा गया। अब दिल्ली में रविवार को जिलाध्यक्षों के पैनल पर प्रदेश के पदाधिकारियों का राष्ट्रीय नेताओं के साथ मंथन हुआ है। संभावना है कि एक दो दिनों में दिल्ली से अध्यक्षों के फाइनल नामों की सूची आने के बाद प्रदेश संगठन जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान कर देगा। जिलों में जातिगत समीकरण के साथ महिलाओं को भी प्राथमिकता दी गई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed