भाजपा का संगठन चुनाव : आज दिल्ली में तय होंगे जिलाध्यक्ष, प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव के लिए कार्यशाला भी

102
bjp

रायपुर। भाजपा के संगठन चुनाव का तीसरा चरण पूरा हो गया है। इसमें प्रदेश के 36 जिलों के जिलाध्यक्षों के दावेदारों के नामों पर मंथन करने के बाद तीन-तीन नामों का पैनल बनाकर राष्ट्रीय संगठन को भेज दिया गया है। अब दिल्ली में रविवार को अध्यक्षों के पैनल पर मंथन के बाद नाम तय कर दिए जाएंगे। इसके बाद एक-दो दिनों में अध्यक्षों के नामों का ऐलान कर दिया जाएगा।

रविवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महामंत्री बीएल संतोष सहित संगठन चुनाव के राष्ट्रीय पदाधिकारी देश के सभी राज्यों के पदाधिकारियों को कार्यशाला में राज्यों के अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया की जानकारी देंगे। हालांकि आमतौर पर किसी भी राज्य में चुनाव की स्थिति नहीं आती है, लेकिन प्रक्रिया के बारे में जानकारी देना संगठन चुनाव का अहम हिस्सा है। कार्यशाला में शामिल होने के लिए प्रदेश के पदाधिकारी दिल्ली पहुंच गए हैं।

About The Author

102 thoughts on “भाजपा का संगठन चुनाव : आज दिल्ली में तय होंगे जिलाध्यक्ष, प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव के लिए कार्यशाला भी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *