राजस्थान के बगरिया गैंग ने की रायपुर में चोरी: दिनदहाड़े घरों में घुसकर वारदात गैंग की खासियत

95
chor

रायपुर/ राजस्थान का कुख्यात बगरिया गैंग ने रायपुर में डॉक्टर दंपती के घर से 10 लाख से ज्यादा की चोरी की है। इसमें 4 लाख 50 हजार रुपए कैश भी शामिल है। 4 आलमारियों समेत 7 ताले तोड़कर चोरी की थी। यह गैंग दिनदहाड़े घरों में घुसता है। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र के सुंदर नगर का है। डॉ. उमेश चंद्र तिवारी ने डीडी नगर थाने में FIR दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने बताया कि वह बालाजी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर हैं। उनकी पत्नी भी डॉक्टर है। 9 नवंबर को सुबह 8:30 बजे दोनों पति-पत्नी घर पर ताला लगाकर अस्पताल चले गए। शाम करीब 7 बजे दोनों वापस लौटे तो देखा कि घर के अंदर मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर कमरे के दरवाजे का ताला भी टूटा हुआ था। घर के कमरों में रखी 4 अलमारियों और उसके लॉकर के ताले भी चोरों ने तोड़ दिए थे।

About The Author

95 thoughts on “राजस्थान के बगरिया गैंग ने की रायपुर में चोरी: दिनदहाड़े घरों में घुसकर वारदात गैंग की खासियत

  1. Этот обзорный материал предоставляет информационно насыщенные данные, касающиеся актуальных тем. Мы стремимся сделать информацию доступной и структурированной, чтобы читатели могли легко ориентироваться в наших выводах. Познайте новое с нашим обзором!
    Выяснить больше – https://medalkoblog.ru/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *