मौसम का हाल: अगले पांच दिन शीतलहर से राहत तापमान में बदलाव के आसार कम

104
mausam

रायपुर/ प्रदेश में अगले पांच दिनों तक शीतलहर से राहत रहेगी। न्यूनतम तापमान सभी जगह सामान्य से ऊपर बना हुआ है। वातावरण में नमी भी मौजूद है। इस वजह से रात के तापमान में बहुत अधिक बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही खत्म होने और मौसम साफ होने में चार से पांच दिनों का वक्त लगेगा।

दिसंबर के आखिरी दो-तीन दिनों में ठंड बढ़नी शुरू होगी। बंगाल की खाड़ी में बना सुस्पष्ट निम्न दाब का क्षेत्र रविवार को भी उत्तर-पश्चिम भाग में स्थित रहा। इसके पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। 24 दिसंबर को इसके उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्रप्रदेश के तटों के पास बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम भाग तक पहुंचने की संभावना है।

इस सिस्टम के रहते तक प्रदेश में समुद्र से आने वाली नमी का प्रभाव रहेगा। नमी रहने के कारण रात के तापमान में गिरावट थमी रहेगी और इस वजह से ठंड से भी राहत रहेगी।

रविवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 5.7 डिग्री ज्यादा है। सुबह हवा में नमी 94 फीसदी थी। शाम तक यह 69 प्रतिशत के आसपास पहुंच गया। प्रदेश के बाकी शहरों में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है।

सबसे कम न्यूनतम तापमान बलरामपुर में 8.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। यह 23 से 30 डिग्री के बीच है। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सुकमा में रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि सोमवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।

About The Author

104 thoughts on “मौसम का हाल: अगले पांच दिन शीतलहर से राहत तापमान में बदलाव के आसार कम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *