छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री शाह, सीएम साय जाएंगे मुंबई

0
say

रायपुर। सीएम साय जाएंगे मुंबई सीएम विष्णुदेव साय आज मुंबई जाएंगे। जहां पर वे महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के CM के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। वहीं सीएम साय के अलावा डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा भी शामिल होंगे। सुबह 11 बजे सीएम दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना होंगे।

गृहमंत्री शाह का छत्तीसगढ़ दौरा : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे। जहां पर वे बस्तर ओलंपिक और पुलिस अवार्ड कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृहमंत्री को न्योता दिया है। मुलाकात के दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव और गृहमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे। इस दौरान सीएम ने नक्सल ऑपरेशन के संबंध में भी गृहमंत्री को जानकारी दी थी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *