महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों का रिजल्ट आज: 11 में से 6 एग्जिट पोल में भाजपा गठबंधन को बहुमत, 4 में कांग्रेस गठबंधन; 1 में हंग एसेंबली

122
maharastra

मुंबई/ महाराष्ट्र में किसकी सरकार बनेगी? क्या भाजपा, शिवसेना शिंदे, अजित पवार गुट वाला गठबंधन फिर से सरकार में वापसी करेगा? या फिर कांग्रेस, शिवसेना उद्धव और NCP शरद पवार गुट की जीत होगी। महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस, उद्धव ठाकरे, शरद पवार या नाना पटोले। क्या निर्दलीय और छोटे दल किंगमेकर बनकर उभरेंगे। आपके हर सवाल का जवाब आज दोपहर 12 बजे तक मिल जाएगा।

महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी। 2019 के मुकाबले इस बार 4% ज्यादा वोटिंग हुई। 2019 में 61.4% वोट पड़े थे। इस बार 65.11% वोटिंग हुई।

वोटिंग खत्म होने के तीसरे दिन एग्जिट पोल आए। 11 पोल में से 6 में भाजपा गठबंधन यानी महायुति की सरकार बनने का अनुमान जताया गया। 4 पोल में कांग्रेस गठबंधन यानी महाविकास अघाड़ी (MVA) और एक पोल में हंग एसेंबली की संभावना है।

About The Author

122 thoughts on “महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों का रिजल्ट आज: 11 में से 6 एग्जिट पोल में भाजपा गठबंधन को बहुमत, 4 में कांग्रेस गठबंधन; 1 में हंग एसेंबली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed