युवाओं में पर्यावरणीय मुद्दों पर नीति निर्धारण व नेतृत्व विकास जरूरी: डाॅ. तिवारी
बिलासपुर। डॉ. सीवी रमन यूनिवर्सिटी (सीवीआरयू) में स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के संयुक्त सहयोग से तीसरी राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद-2025 का आयोजन किया गया। मुख्य आयोजन जनवरी-2025 में जयपुर राजस्थान में होगा। इसके पहले क्रम में सीवीआरयू में इसका आयोजन किया गया। इसमें से 10 छात्रों का चयन क्षेत्रीय आयोजन के लिए किया जाएगा। सीवीआरयू के कुलसचिव डॉ. अरविंद तिवारी ने कहा कि युवाओं में पर्यावरणीय मुद्दों पर नीति निर्धारण व नेतृत्व विकास जरूरी है। तीसरी राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद का उद्देश्य पर्यावरण नेतृत्व का विकास और युवाओं को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है। 15 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच यूनिवर्सिटी स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसमें चयनित सर्वोत्तम 10 छात्रों को क्षेत्रीय स्तर पर नामांकित किया जाएगा। इसमें 40 छात्रों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर एसएफडी प्रांत संयोजक इंदीवर शुक्ला, डॉ. जयशंकर यादव निर्णायक रहे। डॉ. विजय यादव, डॉ. रितेश मिश्रा, डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. रीना तिवारी, डॉ. रश्मि वर्मा, डॉ. अंकुर शुक्ला, डॉ. रेनू शरण सहित अन्य मौजूद रहे। संयोजन डॉ. रमेश श्रीवास्तव ने किया।
भारतीय वेदों में है वैश्विक समस्या का समाधान
कुलसचिव डॉ. तिवारी ने बताया कि पर्यावरण की वैश्विक समस्या का समाधान भारतीय ज्ञान के तहत किया जा सकता है। इसका समाधान वेदों में निहित है, इसलिए विश्वविद्यालय में वैश्विक समस्या के समाधान के लिए वेदों के निहित ज्ञान को प्रदर्शनी के रूप में लगाया भी गया है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में इको क्लब की स्थापना भी की गई है। इसके अलावा इंटरनेशनल इको क्लब स्टूडेंट चैप्टर के माध्यम से भी विद्यार्थी कार्य कर रहे है।
About The Author


Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino slot machine.