विजय दिवस परेड रूस में शामिल हुये रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

4

भुवन वर्मा बिलासपुर 24 जून 2020

मास्को के विजय परेड दिवस ने रक्षा मंत्री शामिल हुए


मास्को (रूस) — चीन से तनातनी के बीच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तीन दिनों के रूस दौरे पर हैं। आज वे रूस की विक्ट्री डे परेड के 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुये। इस अवसर पर रक्षामंत्री ने कहा उन्हें गर्व है कि भारतीय सशस्त्र बलों की तीनों टुकड़ी इस विजय दिवस परेड में भाग ले रही है। गौरतलब है कि वर्ष 1941-1945 के बीच रूस ने जर्मनी के खिलाफ द्वितीय विश्वयुद्ध में जीत हासिल की थी। इस दिन को रूस विजय दिवस परेड के रूप में मनाता है जिसमें हर बार भारत की तरफ से कोई ना कोई खास व्यक्ति शामिल होने जरूर जाता है। इसी कड़ी में इस बार रक्षामंत्री शामिल होने पहुँचे हैं। इसी बीच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मॉस्को के रेड स्क्वॉयर में आयोजित परेड समारोह में भाग लिया। गौरतलब है कि रक्षामंत्री राजनाथ से कोरोना महामारी के बावजूद होटल में मिलने रूस के उपप्रधानमंत्री यूरी बोरिसोव पहुंँचे थे , इस दौरान दोनों ने द्विपक्षीय मामलों पर चर्चा की। इस बाबत राजनाथ सिंह ने कहा कि दोनों देशों के बीच हुई चर्चा सकारात्मक रही है। उन्होंने कहा कि रूसी सरकार द्वारा हमें आश्वासन दिया गया है कि किसी प्रकार के सैन्य अनुबंध पर रोक टोक नहीं होगी और सभी सैन्य करार कायम रखे जायेंगे। साथ ही कम समय में कई मामलों पर आगे बढ़ने को लेकर भी आश्वास्न दिया गया है। राजनाथ सिंह ने राजनाथ सिंह ने अंत में कहा कि मैं इस चर्चा से पूरी तरह संतुष्ट हूंँ क्योंकि हमारें प्रस्तावों को रूस सरकार की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। इस बार भारत की तीनों सेनाओं का 75 सदस्यीय दल भी रूस की इस विक्ट्री परेड में शामिल हुआ है। 
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

About The Author

4 thoughts on “विजय दिवस परेड रूस में शामिल हुये रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *