फिर गरमाया धर्मांतरण का मुद्दा : हिंदूवादी संगठनों ने जताया विरोध, कोटा विधायक का जलाया पुतला

कोटा। छत्तीसगढ़ के कोटा में भगवा गुंडा कहे जाने पर हिन्दूवादी संगठनों ने स्थानीय विधायक का पुतला दहन किया। कोटा से कांग्रेसी विधायक अटल श्रीवास्तव ने हिंदूवादी संगठन और बीजेपी के लोगों को भगवा गुंडा कहा था। वहीं अब इस मामले ने तुल पकड़ लिया है। इससे पहले भी प्रदेश में धर्मान्तरण को लेकर गाहे बगाहे राजनीति होती रही है। भगवा गुंडा कहने के बाद हिंदूवादी संगठन में खासा आक्रोश देखा जा रहा है।
दरअसल विधायक अटल श्रीवास्तव ने आदिवासी प्रार्थना घर के मामले में दिए गए विवादित बयान के विरोध में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला दहन किया। भाजपा नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने सोशल मीडिया पर श्रीवास्तव के आरोपों का जवाब देते हुए उन पर हिंदू धर्मांतरण को बढ़ावा देने का गंभीर आरोप लगाया, जिससे दोनों दलों के बीच तनाव और अधिक बढ़ गया है। आदिवासी प्रार्थना घर विवाद को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक तनाव अपने चरम पर है।
भाजपा कार्यकर्ताओं को कहा था भगवा गुंडा
भाजपा नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने विधायक अटल श्रीवास्तव को चुनौती देते हुए आरोप लगाया कि, वह पट्टे की जमीन पर बने अवैध चर्च का समर्थन करके हिंदू धर्मांतरण की पृष्ठभूमि तैयार कर रहे हैं। जूदेव ने भगवाधारी कार्यकर्ताओं का समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें गुंडा और आतंकवादी कहना अस्वीकार्य है और इसे सहन नहीं किया जाएगा। अटल श्रीवास्तव ने अपने बयान में जूदेव और उनके समर्थकों को भगवा गुंडा कहा था। जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में गहरी नाराजगी है।

About The Author

Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino activities.