आईटीआई के नवप्रवेशी प्रशिक्षणार्थियों का दो दिवसीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित

4df8735c-6927-4aa7-b17a-0a78f3b80875

कलेक्टर ने कहा कौशल, अनुशासन और नई सोच से बनाएं उज्ज्वल भविष्य

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 5 अगस्त 2026/शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) गौरेला के नवीन प्रशिक्षण भवन में आईटीआई गौरेला, पेंड्रा एवं मरवाही के नवप्रवेशी प्रशिक्षणार्थियों के लिए दो दिवसीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि केवल परीक्षा उत्तीर्ण करना या डिग्री प्राप्त करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि गुणवत्तापूर्ण कौशल, अनुशासन और नई सोच के साथ प्रशिक्षण लेकर सम्मानजनक रोजगार के लिए स्वयं को तैयार करना आवश्यक है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों के बीच जाकर उन्हें अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने, सकारात्मक व्यक्तित्व विकसित करने तथा शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाकर संस्था और जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया। प्रवेशोत्सव कार्यक्रम नव कौशल पथ-नई राह-नया हुनर थीम पर आधारित है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका परिषद गौरेला के अध्यक्ष मुकेश दुबे थे। समारोह का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर राज गीत अरपा पैरी के धार…… के साथ किया गया।इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे, डिप्टी कलेक्टर सुश्री आकांक्षा पाण्डे, महंत विश्वहूदास उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र के अधिष्ठाता नारायण साहू, आईटीआई के प्राचार्य डी.एस. आर्मो सहित प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में तीनो आईटीआई के प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार चतुर्थ चरण प्रवेश प्रक्रिया तक विभिन्न व्यवसायों में आईटीआई मरवाही में 112 सीटों के विरुद्ध 98, आईटीआई पेंड्रा में 136 सीटों के विरुद्ध 110 और आईटीआई गौरेला में 252 सीटों के विरुद्ध 247 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर लिया गया है।

जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही
संवाददाता :- राजेंद्र प्रसाद सोनी
मो.नं. :- 9981909416

About The Author

You may have missed