बिलासपुर में बदमाशों ने युवक को पीटा, फिर चाकू मारा: मोबाइल चोरी के आरोप में ड्राइवर की पिटाई, आरक्षक को भी मारने निकाल चुके हथियार

32
bilaspur

बिलासपुर/ बिलासपुर में चाकूबाजी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। एक ड्राइवर पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे वो घायल हो गया। बताया जा रहा है कि मोबाइल चोरी के आरोप में बदमाश युवकों ने पहले उससे मारपीट की, जिसके बाद उसके चेहरे पर चाकू से हमला कर दिया। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

नूतन चौक स्थित अटल आवास में रहने दीपक साहू ड्राइवर हैं। बीते सोमवार की रात 9 बजे वो अपने घर के पास खड़ा था। इस दौरान उसके घर से कुछ ही दूरी पर मोहल्ले में रहने वाले सूरज यादव, अतुल यादव और राहुल बैठे थे। उन्होंने ड्राइवर पर अतुल का मोबाइल चोरी का आरोप लगाया, जिस पर दीपक मोबाइल चोरी करने से मना करने लगा।

धमका कर की पिटाई, फिर मार दिया चाकू

इस दौरान युवकों ने पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए एक बदमाश ने चाकू निकाल लिया। फिर देखते ही देखते उसके ऊपर हमला कर दिया। इस हमले में उसके चेहरे पर चोट लगी, जिससे वो घायल हो गया।

उसने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई, जिसके बाद घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की। उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

दशहरा पर्व पर आरक्षक को मारने निकाला था चाकू

बताया जा रहा है कि सरकंडा क्षेत्र में इन बदमाशों का आतंक है। दशहरा पर्व के दिन भी युवक उत्पात मचा रहे थे। इस दौरान ड्यूटी में तैनात आरक्षक ने उन्हें मना किया, तब एक बदमाश आरक्षक से ही भिड़ गया था। हमला करने के लिए चाकू निकाल लिया था।

इस दौरान लोगों ने बीच-बचाव कर उसे शांत करा दिया था। दरअसल, इन बदमाशों पर सख्ती से कार्रवाई नहीं होने के कारण उनका हौसला बढ़ गया है।

About The Author

32 thoughts on “बिलासपुर में बदमाशों ने युवक को पीटा, फिर चाकू मारा: मोबाइल चोरी के आरोप में ड्राइवर की पिटाई, आरक्षक को भी मारने निकाल चुके हथियार

  1. Known seeking its whopping scheme library and explicit interface, wow vegas casino login is a top-ranking sweepstakes casino that’s fully legal in dozens of states. It combines freed WOW Coins also in behalf of unremitting depict with Sweepstakes Coins that can rot into actual prizes.

  2. Upon the millions enchanting colossal on fanduel casino Maine – the #1 tangible money casino app in America.
    Get your $1000 PLAY IT AGAIN honorarium and refashion every spin, хэнд and somersault into legitimate cash rewards.
    Fast payouts, gigantic jackpots, and habitual effect – download FanDuel Casino in these times and start playing like a pro today!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *