बीजेपी ने सुनील सोनी को दिया टिकट : डॉ. रमन बोले- जनता प्रचंड वोटों जिताकर बनाने जा रही विधायक, कांग्रेस की हार तय
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी राजधानी रायपुर के दक्षिण विधानसभा से बीजेपी ने सुनील सोनी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। उनके टिकट मिलने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि, सुनील सोनी ने रिकॉर्ड वोटों से सांसद का चुनाव जीता था। अब वो रिकॉर्ड वोटों से चुनाव जीतने वाले विधायक बनेंगे और ऐसा शत- प्रतिशत होगा। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, कांग्रेस कोई भी प्रत्याशी दें फर्क नहीं पड़ता है। क्योंकि, जनता सुनील सोनी को प्रचंड मतों से जिताने जा रही है।
राहुल के बयान पर किया पलटवार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि, आदिवासी देश के मालिक है और बीजेपी इन्हें वनवासी कहती है। उनके बयान पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि, अबूझमाड़ को अबूझमाड़ बनाया किसने? कांग्रेस ने 50 सालों तक छत्तीसगढ़ को उपेक्षित रखा था। अबूझमाड़ को सभ्यता के दौड़ से अलग करने का काम कांग्रेस ने किया है।
राहुल गांधी को राजनीति का ABCD मालूम नहीं
उन्होंने आगे कहा कि, टोडरमल के बाद सर्वे नहीं हुआ और आज वहां सर्वे हो रहा है। राहुल गांधी को राजनीति का ABCD तक मालूम नहीं है, उनको जो लिखकर देतें हैं वो पढ़ देते हैं।
About The Author



Your words are powerful and have the ability to make a real difference in people’s lives Keep using your voice to spread positivity and knowledge
اكتشف أفضل الكازينوهات على الإنترنت لعام 2025. قارن بين المكافآت واختيارات الألعاب ومصداقية أفضل المنصات لألعاب آمنة ومجزيةكازينو