भू-विज्ञान पुरस्कार से सीआईएमएफ बिलासपुर के युवा वैज्ञानिक डॉ. हर्ष वर्मा का राष्ट्रपति ने किया सम्मान

भुवन वर्मा बिलासपुर 21 अगस्त 2024
बिलासपुर। डॉ हर्ष वर्मा वरिष्ठ वैज्ञानिक केंद्रीय खनन अनुसंधान केंद्र बिलासपुर एवं वरिष्ठ सदस्य हरिहर ओक्सीजोन को गत दिवस भू विज्ञान पुरस्कार से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि पलारी के ग्राम कोसमंदी निवासी डॉ. हर्ष कुमार वर्मा को गत दिवस राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार खनन प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए मिला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गत 20 अगस्त को आयोजित समारोह में उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया।
डॉ. वर्मा, जो सीएसआईआर केंद्रीय खनन व ईंधन अनुसंधान संस्थान बिलासपुर में वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने राष्ट्रीय महत्व की विभिन्न परियोजनाओं में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी उपलब्धियों में भूमिगत गुफाओं के सुरक्षित निर्माण, जलविद्युत राजमार्गों और मेट्रो परियोजनाओं में उनका विशेष योगदान शामिल है।
इसके साथ ही उन्होंने भूमिगत कोयला खदानों के लिए एक नवीन स्थायी तकनीक विकसित की है।विदित हो कि विगत वर्ष नोएडा के विवादित ट्विन टावर को बिना आसपास को नुकसान किया धरा साई करने में महत्वपूर्ण भूमिका डॉक्टर हर्ष वर्मा की रही है ।
About The Author
