स्वास्थ्य मंत्री पहुंचे बीजापुर : अस्पताल में भर्ती बच्चों से की मुलाकात, बोले- मौत के कारणों की कराएंगे जांच
बीजापुर। छत्तीसगढ़ में आवासीय विद्यालयों में अध्ययन रात दो छात्रों की मलेरिया से मौत के बाद स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बीजापुर पहुंचे। जहां उन्होंने अस्पताल का दौरा कर वहां भर्ती बच्चों के अलावा अन्य मरीजों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल भी जाना। अस्पताल के निरीक्षण के बाद मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि, सिर्फ बीजापुर ही नहीं बल्कि प्रदेश की तमाम उन अस्पतालों की व्यवस्थाओं में सुधार की जाएगी। जहां पर व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं है, इसके अलावा बीजापुर जिला अस्पताल में जो सुविधा नहीं है। वह सुविधा भी जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी। बच्चों की मौत के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि, मौसम के अनुसार आने वाले तमाम बीमारियों और उनसे निपटने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार चाहती है कि प्रदेश का हर व्यक्ति स्वस्थ रहे। इसलिए उनके इलाज के लिए संपूर्ण व्यवस्थाएं और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
About The Author



Исследуйте лучшие онлайн-казино 2025 года. Сравните бонусы, выбор игр и надежность лучших платформ для безопасной и выгодной игрыбонус казино