छत्तीसगढ़ में समय से दो दिन पहले मानसून की एंट्री: अगले 3 दिन में रायपुर पहुंचने की संभावना; आज चार संभागों में थंडरस्टॉर्म का यलो अलर्ट

0

रायपुर/ छत्तीसगढ़ में सुकमा के रास्ते दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री हो गई है। प्रदेश में 2 दिन पहले मानसून के बस्तर पहुंचने की घोषणा की गई है। आमतौर पर प्रदेश में 10 जून को मानसून की एंट्री होती है। मानसून के आते ही बस्तर संभाग के कई जिलों में बारिश शुरू हो गई है। अगले 3 दिनों में सुकमा से आगे बढ़ते हुए मानसून रायपुर पहुंचेगा।

पिछले साल छत्तीसगढ़ में मानसून देरी से पहुंचा था। 23 जून को मानसून आने के बाद भी प्रदेश में बारिश का पर्याप्त कोटा पूरा हो गया था। वहीं, इस साल मानसून के जल्द आने से प्रदेश में औसत से ज्यादा बारिश की उम्मीद है। मौसम विभाग ने आज रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग के जिलों में थंडर स्टॉर्म एक्टिविटी का यलो अलर्ट जारी किया है।

आज रायपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंग और प्री मानसून के कारण हल्की बारिश होगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed