लोकसभा चुनाव परिणाम: छत्तीसगढ़ सहित दूसरे राज्यों में भी चला साय का जादू, लोग कह रहे सुपर स्ट्राइकर हैं सीएम

0

रायपुर/ लोकसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। छत्तीसगढ़ में 10 सीटों सहित पूरे देश में एनडीए गठबंधन ने 293 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके साथ ओडिशा विधानसभा चुनाव में पहली बार भाजपा ने बहुमत हासिल किया है, तो दूसरी ओर आंध्रप्रदेश विधानसभा में भी एनडीए गठबंधन को पूर्ण बहुमत हासिल हुई है।

छत्तीसगढ़ सहित मध्यप्रदेश और ओडिशा में भाजपा की जीत में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अहम योगदान रहा। उन्होंने जहाँ-जहाँ सभाएं की वहां अधिकतर जगहों में भाजपा का परचम लहराया। साय का छत्तीसगढ़ में 91 प्रतिशत, मध्यप्रदेश में 100 प्रतिशत और ओडिशा में 86 प्रतिशत सक्सेस स्ट्राइक रेट रहा। इसलिए लोग अब विष्णुदेव साय को सुपर स्ट्राइकर सीएम की संज्ञा दे रहे हैं।

यह जीत संगठन की मेहनत और जनता के आशीर्वाद का प्रतिफल है: सीएम

सीएम साय इसका श्रेय कार्यकर्ताओं और जनता को दिया है। संगठन के हर नेता ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया, जिसका नतीजा सामने है। वह यह नहीं बताते कि पूरे चुनावी यात्रा में उसी भीषण गर्मी से उन्हें भी दो-चार होना पड़ा। जनता से मिले आशीर्वाद को सिर झुका कर स्वीकार करने वाले सीएम की यही नम्रता और सरलता उनके सियासी कद को बड़ा बनाती है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed