छत्तीसगढ़ में 4 सीटों पर भाजपा और एक पर कांग्रेस आगे, राजनांदगांव में भूपेश बघेल पीछे

0

रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना मंगलवार 4 जून की सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ में भी 11 सीटों के लिए 33 जिलों में मतगणना शुरू हो गई। सुबह 8 बजे डाक मतपत्रों के साथ मतगणना शुरू हुई। 8.30 बजे से होगी EVM से मतगणना की शुरुआत होगी। बैलेट पेपर के आंकड़े मिलने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में 4 सीटों पर भाजपा और एक सीट पर कांग्रेस को बढ़त बताई जा रही है। इस वक्त की सबसे बड़ी खबर यह है कि, राजनांदगांव सीट से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पीछे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय ने बढ़त बना ली है। राज्य भर के 94 मतगणना हॉल में मतों की गिनती हो रही है। जिनमें 1671 माइक्रो ऑब्जर्वर भी मतगणना पर नजर रखे हुए हैं। सभी मतगणना स्थलों में तीन लेयर में सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है। मतगणना स्थल इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को साथ ले जाने पर प्रतिबंध है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *