बड़ी खबर : मंत्री के बंगले में देर रात चली गोली, जवान की हुई मौत, बंगले में मचा हड़कंप

रायपुर : राजधानी रायपुर में एक मंत्री के बंगले में देर रात गोली चलने की आवाज से हड़कंप मच गया। मंत्री बंगले के एक गार्ड ने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मिलि जानकारी के मुताबिक, गंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात में लगभग 2:10 बजे आरक्षक क्र135 रोहित सलामे ई कंपनी, प्रथम वाहिनी ने मंत्री दयाल दास बघेल के स्टेशन रोड के बंगला के गार्ड रूम में अपनी एक्स केलिबर सर्विस राइफ़ल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
मृतक आरक्षक 2 बजे ड्यूटी से अपने गार्ड रूम लौटा था। थोड़ी देर बाद उसके कमरे से गोली चलने की आवाज आई। बंगले के अन्य सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और कमरे में देखें तो गार्ड का शव पड़ा हुआ था। शव के पास ही उसकी सर्विस रिवाल्वर भी थी। मृतक एक सप्ताह पहले पच्चीस दिवस ईएल अवकाश से वापिस ड्यूटी पर आया था। आत्महत्या के कारणों की जांच की।

About The Author

Entdecken Sie die besten bewerteten Online-Casinos des Jahres 2025. Vergleichen Sie Boni, Spielauswahl und Vertrauenswürdigkeit der Top-Plattformen für sicheres und lohnendes SpielenBonusangebot