पर्यावरण योद्धा रोबिन सिंह इटावा उत्तर प्रदेश से 6 अक्टूबर 2022 कन्याकुमारी तमिलनाडु से : पर्यावरण संरक्षण हेतु सायकल यात्रा के माध्यम से कर रहे हैं जन जागरण अभियान

0

पर्यावरण योद्धा रोबिन सिंह इटावा उत्तर प्रदेश से 6 अक्टूबर 2022 कन्याकुमारी तमिलनाडु से : पर्यावरण संरक्षण हेतु सायकल यात्रा के माध्यम से कर रहे हैं जन जागरण अभियान

भुवन वर्मा बिलासपुर 02 फ़रवरी 2024

बिलासपुर। रॉबिन सिंह ग्रीन इंडिया मूवमेंट प्रारंभ किया है। जिसके प्रथम चरण का समापन 11 मार्च 2024 को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में होना तय हुआ है।28572kms, 23 राज्य और 483 वां दिन। पर्यावरण योद्धा रोबिन सिंह का हरिहर ऑक्सीजन परिवार के सदस्यों ने बिलासपुर आगमन पर अभिनंदन स्वागत कार्यक्रम कोनहरे उद्यान में किये।उक्त अवसर पर उन्होंने अपना यात्रा अनुभव एवं उद्देश्य पर प्रकाश डालें।वहीं हरिहर ऑक्सीजोन परिवार के बड़ी संख्या में सदस्य ग्रहण उपस्थित थे।

भुवन वर्मा संयोजक हरीहर ऑक्सीजन अभियान ने बताया कि रोबिन सिंह इटावा उत्तर प्रदेश से 6 अक्टूबर 2022 कन्याकुमारी तमिलनाडु से पर्यावरण संरक्षण हेतु जन जागरण अभियान ग्रीन इंडिया मूवमेंट प्रारंभ किया था जिसके प्रथम चरण का समापन 11 मार्च 2024 को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में होना तय हुआ है। 28700 kms, 23 राज्य और 485 वां दिन।बिलासपुर पहुचे इनका स्वागत यूथ हॉस्टल ऑफ इंडिया बिलासपुर इकाई द्वारा राजीव गांधी चौक किया गया. यहा यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया बिलासपुर की ओर से अध्यक्ष डॉ भास्कर चौरसिया, राज्य उपाध्यक्ष एवं बिलासपुर इकाई सचिव शैलेश शुक्ला, कपूर वासनिक , रोहित बर्गल आर्ट ऑफ लिविंग के माधव मुजूमदार जी पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के अक्षय अलकरी द्वारा फूल माला पहनाकर किया गया. उनके अनुभव सुने. उसके बाद लगभग 100 वर्ष पुरानी शिक्षण संस्था छत्तीसगढ़ विद्यालय में बच्चों के बीच हरित संवाद का आयोजन किया गया. जिसमें शाला के प्राचार्य प्रशांत चिपडे जी पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के विभाग संयोजक अभय बापते दिलीप शर्मा जी पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के अक्षय जी द्वारा इसमे सहभागिता से यह कार्यक्रम आयोजित हुआ. इसमे इनके द्वारा अपने अनुभव बच्चों के बीच साझा किए गए. पेड़ लगाओ पानी बचाव पॉलिथीन हटाओ इस विषय पर पर्यावरण असंतुलन के किये बच्चों को प्रेरित किया. अगले पडाव पर निकलने के पहले हरिहर ऑक्सिजन परिवार द्वारा सम्मान कर बिलासपुर से विदा किया. गुरु घाशीराम वि वि में संतोष सिंह प्राध्यापक द्वारा भ्रमण और कार्यक्रम करवाया गया. रतनपुर होते आप कटघोरा पहुचे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *